नासिक
नासिक (Nashik), महाराष्ट्र राज्य का एक जिला है जो गोदावरी नदी (Godavari River) के तट पर और राज्य की राजधानी मुंबई के उत्तर में स्थित है. यह जिला एक प्राचीन शहर है और महाराष्ट्र के उत्तरी क्षेत्र में चौथा सबसे बड़ा शहर है (Nashik Location).
ऐतिहासिक दृष्टिकोण से देखें तो नासिक का पौराणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व इससे जुड़ा है. दुनिया भर में सबसे पवित्र स्थानों में से एक है. नासिक हिंदू तीर्थ स्थलों में से एक और प्रतिष्ठित सिंहस्थ कुंभ मेला की मेजबानी के लिए जाना जाता है, जो हर 12 साल में आयोजित होता है (Nashik History).
नासिक एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है. यहां की त्रिरश्मी गुफाएं दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं. यहां जैन तीर्थंकर ऋषभदेव की ‘अहिंसा की मूर्ति’ 108 फीट की है (Statue of Ahimsa), जिसे मंगी तुंगी में अखंड पत्थर में उकेरा गया है जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness Book of World Records) में दुनिया की सबसे ऊंची जैन मूर्ति के रूप में दर्ज किया गया है. अन्य धार्मिक स्थल, विशाल कुंभ मेला, रथ यात्राएं, जगह के धार्मिक महत्व को उजागर करती हैं जो दुनिया भर के श्रद्धालुओं को आकर्षित करती हैं (Nashik Tourist Places).
यह शहर भारत के सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में से एक है क्योंकि यह ऑटोमोबाइल हब में एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है. इसमें हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, महिंद्रा यूजीन स्टील, एटलस कोप्को, शालीमार पेंट्स, यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड जैसी कंपनियां हैं (Companies in Nashik). 'वाइन कैपिटल ऑफ़ इंडिया' (Wine capital of India) की उपाधि से सम्मानित, भारत में कुल वाइन उत्पादन का 90 प्रतिशत नासिक घाटी से आता है और भारत के आधे से अधिक वाइनयार्ड और वाइनरी यहां स्थित हैं. यह शहर फसल के मौसम में कई वाइन फेस्टिवल भी आयोजित करता है जैसे इंडिया ग्रेप हार्वेस्ट और सुलाफेस्ट (India Grape Harvest and SulaFest of Nashik).
नासिक के गंगापुर रोड पर रातों-रात 55 पेड़ काटने के मामले में चौंकाने वाला एंगल सामने आया है. आरोप है कि स्ट्रीट लाइट पर लगे विज्ञापन होर्डिंग्स के सामने आ रहे पेड़ों को हटाने के लिए सिर्फ 10 हजार रुपये दिए गए. पुलिस ने विज्ञापन एजेंसी के डायरेक्टर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. कोर्ट ने सभी को पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है.
महाराष्ट्र के नासिक में आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान लोगों ने एक बेहद ही अनोखा और अजीबोगरीब विरोध प्रदर्शन किया है. यहां स्थानीय प्रशासन की अनदेखी से नाराज शिवसेना (यूबीटी) की युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने पंचायत कार्यालय के मुख्य अधिकारी के दफ्तर पर अचानक धावा बोल दिया. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि ये प्रदर्शनकारी अपने साथ तीन बोरियां लेकर आए थे, जिनमें आवारा कुत्ते बंद थे.
नासिक के निफाड़ में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन हुआ. UBT शिवसेना के युवा नेता विक्रम रंधावे ने नगर पंचायत के चीफ ऑफिसर के ऑफिस में कुत्ता छोड़कर विरोध जताया. उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई. नोटों की माला पहनाकर तंज कसा.
महाराष्ट्र के निफाड़ में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर युवा सेना के नेता विक्रम रंधवे ने अनोखा प्रदर्शन किया. वह नगर पंचायत कार्यालय में झोले के अंदर कुत्ता लेकर पहुंचे और अधिकारी की मेज पर छोड़ दिया. प्रदर्शनकारियों ने नोटों की माला पहनाकर प्रशासन पर तंज भी कसा. उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई. प्रशासन ने समस्या की समीक्षा और नसबंदी अभियान की बात कही.
गणेश चतुर्थी के मौके पर नासिक की सागर स्वीट्स में 24 कैरेट सोने की परत वाला गोल्डन मोदक चर्चा में है. इसकी कीमत ₹27,000 प्रति किलोग्राम है. दुकान पर 25 से ज्यादा तरह के मोदक उपलब्ध हैं, जिनमें काजू, ड्राई फ्रूट, ऑरेंज और मलाई जैसे फ्लेवर भी शामिल हैं. वीडियो में जानें ग्राहकों का रिएक्शन.
रूस Su-57E स्टील्थ जेट भारत को बेचने पर जोर दे रहा है. चीन-पाकिस्तान की बढ़ती ताकत के बीच यह भारतीय वायुसेना के लिए जरूरी पुल साबित हो सकता है. तुरंत क्षमता बढ़ेगी लेकिन स्वदेशी AMCA पर असर भी देखना होगा.
राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर जा रहे हैं. वे ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत जिला अध्यक्षों के ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होंगे. कार्यक्रम गंगापुर डैम स्थित MTDC रिजॉर्ट में आयोजित किया जाएगा. करीब दो घंटे बाद राहुल गांधी नासिक पहुंचेंगे, जहां पार्टी नेताओं के साथ संगठन और आगामी रणनीति पर मंथन करेंगे. दौरे का मकसद कांग्रेस की स्थानीय ताकत का जायजा लेना और भविष्य की राजनीतिक रणनीति तैयार करना है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को नासिक के एक दिवसीय दौरे पर जाने वाले हैं. इस दौरान वे कांग्रेस पार्टी की बैठक करेंगे. साथ ही, कल वे आदिवासी युवाओं और छात्रों से भी मुलाकात करेंगे.
प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने सप्लाई बढ़ाने की तैयारी तेज कर दी है. नासिक से दिल्ली, चेन्नई, मदुरै, कोच्चि और गुवाहाटी जैसे बड़े बाजारों तक प्याज की ढुलाई शुरू हो गई है. साथ ही बफर स्टॉक से नियंत्रित मात्रा में प्याज रिलीज किया जा रहा है. सरकार का कहना है कि देश में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और अगस्त-सितंबर की मौसमी तेजी के बीच कीमतों में अचानक उछाल रोकना इसका मकसद है.
नासिक में सड़क की बदहाली का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. गड्ढे भरने के लिए कंकड़ लेकर पहुंचा ट्रक ही सड़क धंसने के बाद उसी गड्ढे में फंस गया. हादसे में ट्रक का पिछला हिस्सा नीचे चला गया, जबकि आगे का पहिया हवा में लटकता नजर आया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
नासिक के TCS धर्म परिवर्तन केस में आरोपी निदा खान को 50 हजार रुपये के बॉन्ड पर जमानत मिली है. कोर्ट ने नियमित पुलिस हाजिरी की शर्त रखी है.
न कोई मंच था, न परेड... बस तीन नन्हे मेहमान थे और तिरंगे के तीन रंग. नासिक जिला अस्पताल की न्यूबोर्न बेबी केयर यूनिट में स्वतंत्रता दिवस का जश्न कुछ ऐसा मनाया गया, जिसकी तस्वीर देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाए. एक नवजात केसरिया रंग में लिपटा था, दूसरा सफेद और तीसरा हरे रंग में. नर्सों ने तीनों को एक साथ रखकर तिरंगे का स्वरूप बना दिया.
महाराष्ट्र के नासिक में एक बार फिर आस्था के नाम पर घिनौना खेल सामने आया है. आध्यात्मिक उपचार का झांसा देकर एक स्वयंभू बाबा ने 28 वर्षीय महिला का यौन शोषण किया. आरोपी ने दैवीय शक्ति का डर दिखाकर न सिर्फ मर्यादा तार-तार की, बल्कि विरोध करने पर पीड़िता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी.
महाराष्ट्र के नासिक TCS कांड में सिर्फ जूनियर स्टाफ को ही निशाना नहीं बनाया गया, एक महिला टीम लीडर का भी यौन शोषण हुआ. इस पीड़िता ने जो बयान दिए हैं, वो दहलाने वाले हैं. पीड़िता का कहना है कि चार साल से उसे लगातार उत्पीड़न झेलना पड़ा. प्राइवेट लाइफ पर शर्मनाक कमेंट किए गए. मिसकैरेज जैसे मामले पर अपमानित हुई. कई बार शिकायत की, लेकिन एक्शन नहीं हुआ.
महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. शुक्रवार सुबह आए इस भूकंप की तीव्रता 3.4 बताई जा रही है. इससे पहले महाराष्ट्र के पालघर में भी कुछ दिन पहले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.
नासिक पुलिस ने भारत में अवैध रूप से दाखिल हुए बांग्लादेशी दंपती को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बांग्लादेशी युवक और महिला नासिक रोड बस स्टैंड से पुणे जाने वाले हैं. पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. जांच में उनके पास वैध यात्रा दस्तावेज नहीं मिले. उनके पास बांग्लादेशी पहचान पत्र और जन्म पंजीकरण प्रमाणपत्र मिले हैं.
नासिक में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, कुछ जगहों पर मकानों में दरारें आने की भी खबर है. इससे पहले जुलाई में भी यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.
नासिक से गुजरात तक भूकंप के झटकों ने लोगों को घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया. 4.3 तीव्रता के इस भूकंप का असर नासिक के कई तालुकों के साथ सूरत और वापी तक महसूस हुआ. वैज्ञानिकों के मुताबिक, जुलाई की भारी बारिश के बाद जमीन के भीतर बढ़ा फ्लूइड प्रेशर पुराने जियोलॉजिकल फॉल्ट को खिसका रहा है.
TCS की नासिक यूनिट में महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न, जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश और धार्मिक उत्पीड़न के चर्चित मामले में अब पुलिस ने एक और बड़ा एक्शन लिया है. आरोपी HR निदा खान को कथित तौर पर पनाह देने के आरोप में AIMIM पार्षद मतीन पटेल गिरफ्तार कर लिया गया है. इससे पहले उसके घर और ऑफिस पर बुलडोजर भी चल चुका है.
जो कहीं परिवार के साथ घूमने जाते हैं. इस भरोसे के साथ की सुरक्षा मिलेगी. लेकिन महाराष्ट्र के नासिक में भागवत परिवार का यही भरोसा टूट गया. जो एक वॉटरफॉल सपरिवार घूमने गए. वहां दो बदमाशों ने परिवार की महिला से छेड़खानी की. परिवार ने विरोध किया तो फिर पंद्रह किलोमीटर तक पीछा करके चार बार बदमाशों ने हमला किया. इस मामले में नौ लोग पकड़े गए हैं. तीन लोग फरार हैं. देखें खबरदार.
नासिक के इगतपुरी कस्बे में भवली डैम और वॉटरफॉल घूमने गए परिवार की महिला सदस्य के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया. आरोपियों ने न सिर्फ परिवार के साथ मारपीट की, बल्कि लगभग 15 किलोमीटर तक उनका पीछा भी किया और उनकी कार को नुकसान पहुंचाया. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है.