scorecardresearch
 

आमिर खान की तीसरी शादी पर भड़के BJP नेता, बताया 'लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर'

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी पर तीखी टिप्पणी करते हुए उन्हें 'लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर' कहा. राणे ने हिंदू युवाओं से अपील की कि वे सोच-समझकर तय करें कि किन सेलिब्रिटीज को अपना आदर्श बनाना है और उनकी फिल्मों का समर्थन करना है. उन्होंने कहा कि बड़े सितारों के निजी फैसलों का समाज पर असर पड़ता है. आमिर खान की ओर से अभी तक इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Advertisement
X
भाजपा नेता नितेश राणे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. Photo ITG
भाजपा नेता नितेश राणे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. Photo ITG

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आमिर खान पर निशाना साधते हुए उन्हें 'लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर' तक कह दिया. राणे का यह बयान अब राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बन गया है.

मीडिया से बातचीत में नितेश राणे ने कहा कि हिंदू समाज, खासकर युवाओं को यह सोचने की जरूरत है कि वे किन लोगों को अपना आदर्श मान रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब बड़े सेलिब्रिटी अपनी निजी जिंदगी से जुड़े फैसले लेते हैं, तो उनका असर समाज पर भी पड़ता है.

राणे ने कहा, 'जो हिंदू धर्म के युवा उन्हें सेलिब्रिटी मानते हैं, उन्हें यह सोचना चाहिए कि उनसे क्या प्रेरणा लेनी है. जब ऐसे लोग अपनी जिंदगी के बारे में फैसले लेते हैं, तो हिंदू समाज को भी इस पर विचार करना चाहिए. लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर कौन हैं? आमिर खान बनते नहीं जा रहे? हिंदू युवाओं को सोच-समझकर तय करना चाहिए कि वे किन लोगों की फिल्में देखें और उन्हें कितना समर्थन दें.'

नितेश राणे के इस बयान के बाद आमिर खान की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है.

Advertisement

कब की आमिर ने शादी?
आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी जुलाई के पहले सप्ताह में गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) से की है. यह शादी मुंबई के बांद्रा (पाली हिल) स्थित उनके घर पर एक बेहद निजी और सादे समारोह में संपन्न हुई, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. गौरी स्प्रैट मुख्य रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं और ब्यूटी व वेलनेस इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं, साथ ही वह सैलून चेन 'BBlunt' की पार्टनर और डायरेक्टर भी रही हैं और वर्तमान में 'आमिर खान प्रोडक्शंस' के काम में मदद करती हैं. 

एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते थे दोनों
आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते थे, लेकिन साल 2024 में आमिर की कजिन नुजहत खान के जरिए दोनों की दोबारा मुलाकात हुई जिसके बाद उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर खान ने मीडिया के सामने गौरी को अपनी "पार्टनर" के रूप में पहली बार इंट्रोड्यूस कराया था. आपको बता दें कि यह आमिर खान की तीसरी शादी है, इससे पहले उनकी पहली शादी रीना दत्ता (1986–2002) और दूसरी शादी किरण राव (2005–2021) से हुई थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement