scorecardresearch
 

MP: मनावर विधानसभा सीट बरकरार रखना बीजेपी के लिए नहीं आसान

करीब 2 लाख वोटर वाली मध्यप्रदेश की मनावर सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर रही है, फिलहाल इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और राज्य की दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है. सत्ताधारी अपने 15 साल के कामकाज के आधार पर जनता के बीच जाएगी, वहीं विपक्षी दल वोटरों को रिझाने के लिए रोज नए-नए वादे कर रहे हैं.

धार जिले की मनावर सीट पर आदिवासी समाज की आबादी सबसे ज्यादा है और इसी वजह से यह सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है. करीब 2 लाख वोट वाली इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर रही है, फिलहाल इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है.

2013 चुनाव के नतीजे

बीजेपी से रंजना बघेल- 55293 वोट

कांग्रेस निरंजन डाबर लोनी- 53654 वोट

2008 चुनाव के नतीजे

बीजेपी से  रंजना बघेल- 53137 वोट

कांग्रेस से गजेंद्र सिंह- 51103 वोट

Advertisement

बता दें कि मध्यप्रदेश की ज्यादातर सीटों पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. लेकिन कुछ सीटों पर बीएसपी का भी प्रभाव है. यहां 2003 से बीजेपी की सरकार है और इससे पहले 10 साल तक कांग्रेस ने राज किया था. 2013 के विधानसभा चुनाव में कुल 230 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 165 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. कांग्रेस 58 सीटों तक सिमट गई थी. जबकि बसपा ने 4 और अन्य ने 3 सीटों पर जीत हासिल की थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement