scorecardresearch
 

वैभव सूर्यवंशी बने झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है. मंत्री ने कहा कि वैभव की मेहनत, अनुशासन और उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा हैं. उनके जुड़ने से स्वास्थ्य, फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के अभियान को मजबूती मिलेगी.

Advertisement
X
युवाओं को फिटनेस का संदेश देंगे वैभव (Photo: PTI)
युवाओं को फिटनेस का संदेश देंगे वैभव (Photo: PTI)

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने देश और विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान बना रहे 15 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का स्वागत करते हुए उन्हें स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की घोषणा की है.

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि कम उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन के बल पर क्रिकेट जगत में एक अलग पहचान बनाई है. उनकी उपलब्धियां न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग युवाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार प्रयासरत है और इस अभियान में वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी की भागीदारी महत्वपूर्ण साबित होगी.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी को स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने से राज्य के युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि वैभव अपनी लोकप्रियता और उपलब्धियों के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को नई दिशा देंगे.

यह भी पढ़ें: 'वैभव सूर्यवंशी को खुलकर खेलने दिया, मैंने तो...', ध्रुव जुरेल ने खोला राजस्थान राॅयल्स के ड्रेस‍िंग रूम का नया राज

Advertisement

मंत्री की इस पहल को झारखंड के खेल जगत के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है. इससे राज्य के उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं. खेल प्रेमियों और युवाओं ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है.

गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही अपनी शानदार बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में पहचान बनाई है और लगातार बेहतर प्रदर्शन कर देशभर के क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement