सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े और दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया. उनके खेल से प्रभावित मुख्य कोच कुमार संगकारा ने भी उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार बताया है. अब उनकी नजरें टीम इंडिया में जगह बनाने पर टिकी हैं.