scorecardresearch
 

मानेसर को जलाने की थी साजिश! गुरुग्राम पुलिस ने पकड़े 'बाहरी' मास्टरमाइंड, Whatsapp ग्रुप पर बना रहे थे पेट्रोल बम का प्लान

गुरुग्राम और नोएडा के इंडस्ट्रियल एरिया में हाल ही में हुई हिंसा और आगजनी की घटनाओं के बाद दोनों राज्यों की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. गुरुग्राम पुलिस ने जहां मानेसर में 'पेट्रोल बम' से बड़ी तबाही मचाने की साजिश को नाकाम किया है, वहीं नोएडा पुलिस ने 300 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार कर कड़ा संदेश दिया है.

Advertisement
X
गुरुग्राम में पेट्रोल बम की बोतलों से हमले की थी तैयारी.(Photo:Screengrab)
गुरुग्राम में पेट्रोल बम की बोतलों से हमले की थी तैयारी.(Photo:Screengrab)

दिल्ली से सटे हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने आईएमटी मानेसर इलाके में हिंसा भड़काने और बड़ी आगजनी की साजिश रचने के आरोप में 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लोगों को उकसाने और कंपनियों में पेट्रोल बम से हमला करने की योजना बनाई थी.

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि 9 अप्रैल को हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की थीं. इस घटना में कई निजी वाहनों और पुलिस की गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया था, साथ ही कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे.

जांच के दौरान पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली, जिसके बाद एक गहन तफ्तीश शुरू की गई. पुलिस ने पाया कि:गिरफ्तार किए गए 6 आरोपी अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं.
 
हैरानी की बात यह है कि इनमें से अधिकांश का गुरुग्राम की किसी भी कंपनी से कोई संबंध नहीं है और न ही वे यहां श्रमिक के रूप में काम करते हैं.

Advertisement

पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था. इस ग्रुप में वे लोगों को भड़काने और कंपनियों में आग लगाने के लिए पेट्रोल बम की बोतलों का उपयोग करने पर चर्चा कर रहे थे.

सीसीटीवी फुटेज से हो रही उपद्रवियों की पहचान.

पुलिस ने बताया कि इन लोगों का मकसद गुरुग्राम (गुड़गांव) में बड़े पैमाने पर दंगे भड़काना और कंपनियों को नुकसान पहुंचाना था. पुलिस की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई की वजह से एक बहुत बड़ा हादसा टल गया है. हमने इन आरोपियों के मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक चैट बरामद की हैं.

गुरुग्राम पुलिस ने मानेसर आईएमटी के श्रमिकों से अपील की है कि वे किसी भी बाहरी व्यक्ति या शरारती तत्वों के बहकावे में न आएं. पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्थिति अब पूरी तरह शांतिपूर्ण है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: कैसे नोएडा पहुंची गुरुग्राम से उठी चिंगारी...जानें Noida Protest में कब- कब क्या हुआ?

वहीं, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इन आरोपियों का नोएडा में हाल ही में हुई इसी तरह की घटनाओं से कोई संबंध है. इसके लिए नोएडा पुलिस के साथ विवरण साझा किए जाएंगे. गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है.

Advertisement

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है.  गुरुग्राम पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

नोएडा के उपद्रवियों पर एक्शन
नोएडा में हुए उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है. अब तक लगभग 300 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 100 से अधिक लोग हिरासत में हैं. सेक्टर-63 में उपद्रवियों ने एक आईटी कंपनी में घुसकर तोड़फोड़ की और सुरक्षाकर्मियों समेत महिला कर्मचारियों से अभद्रता की. देखें VIDEO:- 

घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें कर्मचारी अपनी जान बचाते नजर आ रहे हैं. पुलिस फैक्ट्रियों के सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि एक भी उपद्रवी बच न सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement