हरियाणा (Haryana) भारत का एक राज्य है जो देश के उत्तरी भाग में स्थित है (State of India). यह 1 नवंबर 1966 को पूर्वी पंजाब के पूर्व राज्य से अलग किया गया था. यह भारत के भूमि क्षेत्र का 44,212 वर्ग किमी हिस्सा हरियाणा का है. क्षेत्रफल के मामले में यह भारत के राज्यों में 21वें स्थान पर है (Area of Haryana).
हरियाणा राज्य की राजधानी चंडीगढ़ है (Capital Of Haryana), जो इसे पड़ोसी राज्य पंजाब के साथ साझा करती है. उस राज्य का सबसे अधिक आबादी वाला शहर फरीदाबाद है (Faridabad), जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एक हिस्सा भी है (NCR).
इसकी सीमा उत्तर में पंजाब (Punjab) और हिमाचल प्रदेश से (Himachal Pradesh), पश्चिम और दक्षिण में राजस्थान से लगती है, जबकि यमुना नदी उत्तर प्रदेश के साथ अपनी पूर्वी सीमा बनाती है. हरियाणा देश के राजधानी क्षेत्र दिल्ली को तीन तरफ उत्तर, पश्चिम और दक्षिण से घेरता है. योजना और विकास के मद्देनजर हरियाणा राज्य का एक बड़ा क्षेत्र भारत के आर्थिक रूप से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से जुड़ता है (Geographical Location of Haryana). 2011 की जनगणना के अनुसार, हरियाणा की कुल 25,350,000 आबादी है (Haryana Population).
गुड़गांव शहर भारत के सबसे बड़े वित्तीय और प्रौद्योगिकी केंद्रों में से एक है. हरियाणा में 6 प्रशासनिक प्रभाग, 22 जिले, 72 उप-मंडल, 93 राजस्व तहसील, 50 उप-तहसील, 140 सामुदायिक विकास खंड, 154 शहर और कस्बे, 7,356 गाँव और 6,222 ग्राम पंचायतें हैं (Haryana Administrative Setup).
हरियाणा राज्य के गुरुग्राम जिले (Gurugram, Haryana) को भारत के प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाइल केंद्रों में से एक माना जाता है. मानव विकास सूचकांक में हरियाणा भारतीय राज्यों में 11वें स्थान पर है. हरियाणा की अर्थव्यवस्था ₹7.65 ट्रिलियन के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP, Haryana) के साथ भारत में 13वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. इसकी प्रति व्यक्ति ₹240,000 की 5वीं-उच्चतम GSDP है. भारतीय राज्यों में हरियाणा में सबसे अधिक बेरोजगारी दर है (Haryana Economy).
यह राज्य एक अच्छी तरह से विकसित अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य की सड़कों से सम्पन्न है (Haryana Transportation). राज्य अपने इतिहास, स्मारकों, विरासत, वनस्पतियों और जीवों और पर्यटन में समृद्ध है. हरियाणा का ऑफिशियल भाषा हिंदी है जो ज्यादातर आबादी बोलती है. यहां की लोकल भाषा हरियाणवी है (Haryana Language).
सोनीपत के बहालगढ़ स्थित प्राइवेट स्कूल में 11वीं के छात्र से पांच सहपाठियों पर मारपीट का आरोप है. जैकेट से सिर ढंककर पीटने से छात्र घायल हुआ. स्कूल ने पांचों छात्रों को सस्पेंड किया.
यूनाइटेड किंगडम के मैनचेस्टर में काम करने वाले 35 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रांजिल पाठक की गुरुग्राम के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वह ऋषिकेश में छुट्टियां बिताने के बाद दिल्ली पहुंचे थे. दोस्त को एयरपोर्ट छोड़कर उन्होंने सेक्टर-53 के ओरसम होटल में कमरा लिया था. कुछ घंटों बाद शव जकूजी में मिला. आखिर कैसे हुई इंजीनियर की मौत?
करनाल में घर में हुई कहासुनी और पबजी (PUBG) खेलने से रोकने के बाद 9वीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र प्रिंस ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी. बड़े भाई सोनू ने उसे पकड़कर रोकने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर पानी में कूद गया. पुलिस और गोताखोरों ने रातभर तलाश की, लेकिन अब तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिला है.
CM मान ने दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को जिम्मेदार ठहराने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि मालवा के कई इलाकों में धान की कटाई शुरू भी नहीं हुई थी, फिर भी पंजाब से दिल्ली में धुआं पहुंचने की बातें होने लगीं.
पंचकूला के राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल में कक्षा 3 के छात्र की पत्थरों से पिटाई का शिकार हुई कक्षा एक की मासूम बच्ची को चंडीगढ़ PGI से डिस्चार्ज कर दिया गया है. लंबे इलाज के बाद बच्ची अपने माता-पिता के साथ घर लौट आई है. इस बीच समाजसेवी अनिल थापर ने बच्ची की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान किया है.
फरीदाबाद के ओल्ड खेड़ी रोड पर एक गोदाम में बिना वैध परमिट के 7,270 किलो अवैध पटाखे पाए गए. पुलिस ने आरोपी हेमंत वधवा के किराए पर लिए गए गोदाम पर छापा मारा, जहां भारी मात्रा में फुलझड़ी, अनार, बम, चक्कर, स्काई शॉट, बुलेट बम और मैजिक पेपर शॉट जैसे पटाखे मिले.
गुरुग्राम के होटल में 35 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव जकूजी में मिला है. इंजीनियर UK के मैनचेस्टर में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता था और जल्द ही शादी होने वाली थी. पुलिस का कहना है कि होटल के कमरे में जाने के बाद कोई दूसरा बाहरी व्यक्ति अंदर नहीं आया था. दरवाजा भी भीतर से बंद था. पुलिस हार्ट अटैक, पानी में डूबने और दूसरे एंगल से जांच कर रही है.
हरियाणा कैबिनेट की बैठक में 7 एजेंडों को मंजूरी दी गई. 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा. ट्रैवल एजेंटों के लिए पंजीकरण अनिवार्य करने, जूनियर लेक्चर असिस्टेंट के भर्ती नियमों में बदलाव और टीडीआर नीति में संशोधन को मंजूरी मिली
फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में महीनों से खड़ी चार एंबुलेंसों के नाम पर करीब 50 लाख रुपये का डीजल खरीदे जाने का मामला सामने आया है. जांच में खुलासा हुआ कि एंबुलेंस अपनी जगह से हिली तक नहीं, लेकिन उनके फ्यूल कार्ड से डीजल भरवाने की एंट्री होती रही. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मामले का खुद संज्ञान लिया है.
फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में महीनों से खड़ी चार एंबुलेंसों के फ्यूल कार्ड से करीब 50 लाख रुपये के डीज़ल की एंट्रियां मिली हैं. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मामले का संज्ञान लिया है. जांच कमेटी को पांच दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं.
हरियाणा एसटीएफ की जांच में बंबीहा गैंग से जुड़े कथित आपराधिक सिंडिकेट का खुलासा हुआ है. आरोप है कि नेटवर्क सोशल मीडिया से युवाओं को जोड़कर रंगदारी, गोलीबारी और हवाला के जरिए रकम पहुंचाने में शामिल था.
Panchkula School Attack Incident: पंचकूला स्कूल हमले में बच्ची के चाचा ने दावा किया कि शिकायत की बात सुनकर आरोपी छात्र डर गया था और पिता से मिलवाने के बहाने बच्ची को ऊपर ले गया. इस बीच पीड़िता की हालत में सुधार हुआ है.
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण के लिए 5 से 20 नवंबर 2026 तक धूल उड़ाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर रोक रहेगी. सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम लागू होगा.
पंचकूला स्कूल हमले में घायल KG की बच्ची की हालत में सुधार है. PGI चंडीगढ़ से सामने आए वीडियो में वह मां की गोद में मुस्कुराती दिखी. चाचा ने घटना को लेकर नई जानकारी दी.
दिल्ली का AQI सोमवार को 349 पहुंचकर बहुत खराब श्रेणी में आ गया. दो दिन हुई बारिश की राहत अब खत्म हो चुकी है. पराली जलाने से और शांत हवा से प्रदूषण बढ़ा है. अगले दिनों स्मॉग और बढ़ने की आशंका है.
गुरुग्राम के डीएलएफ इलाके में देर रात तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर से हड़कंप मच गया. गोल्फ कोर्स कनेक्टिंग रोड पर रैपिड मेट्रो के नीचे हुए हादसे में एक कमर्शियल टैक्सी पलट गई और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे का करीब 33 सेकंड का डैशकैम वीडियो सामने आया है. पुलिस और डीएलएफ पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली. फिलहाल दुर्घटना की वजह जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है.
दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की रैली में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं की गाड़ियों के चलते हरियाणा-दिल्ली के कई बॉर्डर पर भारी जाम लग गया है. सोनीपत के कुंडली बॉर्डर और केजीपी-केएमपी जीरो पॉइंट पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित वन स्टार गेस्ट हाउस में बिहार निवासी चांदनी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला का शव होटल के कमरा नंबर 201 में बेड पर मिला. चांदनी सुबह शेखर राम नाम के व्यक्ति के साथ होटल में ठहरी थी.
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित राजकीय संस्कृत प्राथमिक विद्यालय में KG की बच्ची से कथित मारपीट के मामले में शिक्षा विभाग ने दो JBT शिक्षिकाओं को सस्पेंड कर दिया है. निलंबित शिक्षिकाओं की पहचान सिमरनजीत कौर और पूजा रानी के रूप में हुई है. दोनों का मुख्यालय जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय तय किया गया है.
पंचकूला के स्कूल में हमले का शिकार हुई मासूम बच्ची की सेहत में सुधार हो रहा है. चंडीगढ़ PGI में जिंदगी की जंग लड़ रही बच्ची ने हादसे के बाद पहली बार खिचड़ी खाई. मां की गोद में बेटी को खाना खाते देख माता-पिता की आंखें खुशी से छलक उठीं. इस मुश्किल वक्त में देशभर के लोगों ने बच्ची के लिए दुआएं मांगी थीं.
पंचकूला के एक सरकारी स्कूल में KG की विशेष जरूरतों वाली बच्ची पर तीसरी कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर पत्थरों और गमले से हमला किया. बच्ची गंभीर रूप से घायल है और चंडीगढ़ PGI में उसका इलाज चल रहा है. बाल अधिकार और मानव अधिकार आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है.