scorecardresearch
 

गुजरात: नवसारी में कांग्रेस MLA पर हमले से नाराजगी, भीड़ ने दुकान में आग लगाई, तोड़फोड़ की

मामला नवसारी जिले के खेरगाम कस्बे का है. यहां 8 अक्टूबर को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने कथित रूप से कांग्रेस विधायक और आदिवासी नेता अनंत पटेल पर हमला कर दिया था. इसमें विधायक के सिर में चोट आई थी. इस घटना के बाद विधायक के समर्थन में प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ जमा हो गई.

Advertisement
X
कांग्रेस विधायक अनंत पटेल. (फोटो ANI)
कांग्रेस विधायक अनंत पटेल. (फोटो ANI)

गुजरात के नवसारी में कांग्रेस विधायक और आदिवासी नेता पर हमले के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है. घटना के बाद विधायक के समर्थन में भीड़ सड़कों पर उतर आई और जमकर बवाल किया. देर रात विधायक के समर्थकों ने एक दुकान में आग लगा दी. जब मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तो उसमें तोड़फोड़ कर दी.

मामला नवसारी जिले के खेरगाम कस्बे का है. यहां 8 अक्टूबर को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने कथित रूप से कांग्रेस विधायक और आदिवासी नेता अनंत पटेल पर हमला कर दिया था. इसमें विधायक के सिर में चोट आई थी. इस घटना के बाद विधायक के समर्थन में प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ जमा हो गई. प्रदर्शनकारियों ने एक दुकान में आग लगा दी और मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी.

navsari​

गुंडों ने मुझे पीटा और मेरी कार तोड़ दी: विधायक

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कांग्रेस विधायक और आदिवासी नेता अनंत पटेल ने बताया कि जब मैं एक सभा के लिए नवसारी के खेरगाम पहुंच रहा था तो जिला पंचायत के मुखिया और उसके गुंडों ने मेरी कार में तोड़फोड़ की और मुझे पीटा. उन्होंने कहा- 'आप आदिवासी होने के नाते नेता बन रहे हैं. हम आपको नहीं बख्शेंगे. आदिवासी को यहां नहीं चलने देंगे'. 

Advertisement

navsari​

गिरफ्तारी ना होने तक 14 जिलों के राजमार्ग बंद करेंगे

अनंत पटेल ने कहा कि जब तक जिला पंचायत प्रमुख और उसके गुंडे पकड़े नहीं जाते, हम यहां विरोध प्रदर्शन करेंगे. 14 जिलों के राजमार्ग तब तक आदिवासियों द्वारा अवरुद्ध किए जाएंगे. भाजपा सरकार के शासन में जो भी आवाज उठाता है, उसे पीटा जाता है और जेल भेजा जाता है. 

navsari​

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement