नवसारी
नवसारी (Navsari) भारत के राज्य गुजरात (Gujarat) का एक जिला है. इसका प्रशासनिक मुख्यालय नवसारी शहर है. यह जिला गुजरात के दक्षिणी हिस्से में स्थित है. इसकी सीमाएं उत्तर-पूर्व में सूरत, पश्चिम में खम्भात की खाड़ी और दक्षिण में वलसाड जिले से मिलती हैं. इसका क्षेत्रफल 2,246 वर्ग किलोमीटर है (Geographical Area).
नवसारी जिले के अंतर्गत एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Parliamentary Constituency) और 4 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Assembly Constituency) आते हैं.
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक नवसारी जिले की जनसंख्या (Population) 13 लाख से ज्यादा है और यहां हर एक वर्ग किलोमीटर में 592 लोग रहते हैं. इस जिले का लिंग अनुपात (Sex Ratio) प्रति 1000 पुरुष 961 महिला है. इस जिले की 83.88 फीसदी जनसंख्या साक्षर है जिसमें पुरूष साक्षरता दर 88.75 फीसदी और महिला साक्षरता दर 78.83 फीसदी है. (Navsari Literacy).
नवसारी जिले का निर्माण 2 अक्टूबर, 1997 को गुजरात सरकार ने वलसाड जिले को दो जिलों - वलसाड और नवसारी में विभाजित करके किया था. नवसारी (शहर) तालुका के अलावा इस जिले में पांच और तालुका हैं. इस जिले में कुल 389 गांव हैं (Navsari District Formation).
नवसारी भारतीय पारसियों का एक बड़ा केंद्र रहा है. यहां कृषि में शामिल मुख्य फसलें कपास, ज्वार, और बाजरा हैं. इस जिले में इमारती लकड़ी का भी व्यापार होता है और लकड़ी पर खुदाई करके कलात्मक वस्तुएं भी बनाई जाती हैं. साथ ही, नवसारी में सूती और रेशमी कपड़ों के कुटीर और भारी उद्योग हैं. इस जिले में पीतल और तांबे के बरतन और सामान, चमड़े के सामान, इंजन ऑयल, साबुन, इत्र और धातु की वस्तुएं भी बनाई जाती हैं. (Agriculture and Economy of Navsari).
नवसारी जिले में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. वांसदा से कांग्रेस विधायक अनंत पटेल की अगुवाई में 'चीनी पर चर्चा' कार्यक्रम हुआ, जहां 40 रुपए किलो के भाव से करीब 1500 किलो चीनी बेची गई. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए रिटर्न गिफ्ट में चीनी, तेल और दूसरी जरूरी चीजें सस्ती करने की मांग भी की. देखें गुजरात आजतक.
गुजरात के नवसारी में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया. वांसदा विधायक अनंत पटेल की अगुवाई में 'चीनी पर चर्चा' कार्यक्रम हुआ, जहां 40 रुपये किलो के भाव से करीब 1 हजार 500 किलो चीनी बेची गई. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए रिटर्न गिफ्ट में चीनी, तेल और दूसरी जरूरी वस्तुएं सस्ती करने की मांग की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी पहले वडोदरा पहुंचेंगे. जहां हजारों करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद Gen Z से भी संवाद करेंगे. नवसारी में भी पीएम मोदी के कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर होंगे. इस दौरान वो वडोदरा और नवसारी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. वडोदरा में 'विकसित भारत के लिए नमो' कार्यक्रम के लिए बुक माय शो पर ताबड़तोड़ रजिस्ट्रेशन हुआ है. इसके बाद वो नवसारी में जिला बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और फिर मुंबई के लिए रवाना होंगे.
गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश ने वलसाड और नवसारी में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. कई इलाकों में लोग घंटों तक पानी में फंसे रहे. प्रशासन ने हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर दर्जनों लोगों को सुरक्षित निकाला.
नवसारी जिले में बाढ़-बारिश ने भयंकर तबाही मचाई. आसमान से ऐसी आफत बरसी कि हर तरफ बर्बादी के निशान दिख रहे हैं. नदी के रौद्र रूप के आगे इंसान बेबस था. पानी के तेज बहाव की वजह से कई लोगों के घर ढह गए, तो कई कच्चे मकान सैलाब के साथ बह गए. अब जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाने की जद्दोजहद जारी है. देखें गुजरात आजतक.
नवसारी और डांग जिले में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण अंबिका और पूर्णा नदी उफान पर पहुंच चुकी है. डांग जिले के सुबीर तालुका में करीब आठ इंच बारिश दर्ज की गई है, जिससे पूर्णा नदी सहित आसपास के सभी नदीनालों में पानी की मात्रा बहुत बढ़ गई है. पूर्णा नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि गोदरिया पुल के ऊपर से पानी बहता हुआ दिखाई दे रहा है.
नवसारी जिले में भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन ने हज़ारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सेना को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत कार्य शुरू किया जा सके.
गुजरात में बारिश की वजह से भारी तबाही हुई है, अहमदाबाद सूरत जैसे शहर भी इस आपदा की चपेट में हैं, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और कोस्ट गार्ड को रेस्कक्यू में लगाना पड़ा है. नवसारी में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत बाढ़ की वजह से हो गई है.
गुजरात में कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. नदियां उफान पर है और सड़कों पर दरिया बह रहा है. नवसारी और वलसाड में तो हालात ऐसे हैं कि बाढ़ में फंसे लोगों हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करना पड़ रहा है.
गुजरात के नवसारी जिले में आई भीषण बाढ़ ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. गणदेवी तहसील के ऊंडाच गांव में कावेरी नदी के तेज बहाव में बह गए 9 लोगों में से अब तक 6 शव बरामद किए जा चुके हैं. मृतकों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं. NDRF की टीमें अब भी लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं.
नवसारी के गणदेवी तालुका में फंसे 30 से अधिक लोगों का एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।लगातार जलभराव के कारण मजदूर पिछले 24 घंटे से एक कच्चे शेड की छत पर रहने को मजबूर थे। चारों ओर पानी भर जाने से उनकी जान पर खतरा मंडरा रहा था।
देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश से हालत खराब हैं. कश्मीर से गुजरात तक आसमानी आफत जारी है, तेज़ बारिश से लोगों की दिनचर्या काफी प्रभावित हुई है. वीडियो और तस्वीरों के माध्यम से देखिए मंज़र.
गुजरात में मानसून अब राहत नहीं, आफत बनता जा रहा है, वडोदरा, सूरत, वापी और नवसारी समेत कई शहरों में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. कहीं सड़कें नदी बन गई हैं, कहीं गाडि़यां पानी में फंस गई, तो कहीं पेड़ गिरने से हादसे हुए.
नवसारी में हुई तेज बारिश के कारण पानी सीधे घरों के अंदर घुस गया. घर के कमरों में फैला पानी घरेलू सामान को भीगा रहा था. लोगों ने घरों से पानी निकालने की कोशिश की, लेकिन पहली बारिश ने उनकी परेशानियां बढ़ा दी. कई परिवार कई घंटों तक पानी में फंसे रहे. बारिश ने नवसारी में जनजीवन को काफी प्रभावित किया.
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नवसारी गांव के लोगों के साथ पौधे लगाए, झाडू लगाई, उनकी समस्याएं सुनीं और एक ऐसी बेटी की मदद का भरोसा दिया जिसकी पढ़ाई आर्थिक मुश्किलों की वजह से छूट गई थी. 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के बहाने मुख्यमंत्री का ये अलग अंदाज देखिए.
मां का प्यार और त्याग किसी भी रिश्ते से बढ़कर होता है. मां अपने बच्चों की खुशी के लिए जीवनभर संघर्ष करती है. ऐसी ही दिल छू जाने वाली ये कहानी गुजरात से सामने आई है. यहां एक बेटे ने अपनी मां को बैंड-बाजे और फूलों से अंतिम विदाई दी. जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं.
गुजरात के नवसारी जिले में एक नाबालिग से जुड़े गंभीर मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है और मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.
गुजरात के चिखली क्षेत्र में सौतेले पिता द्वारा दो नाबालिग बेटियों के यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दोनों बच्चियां गर्भवती पाई गईं, जिसके बाद सच्चाई उजागर हुई. पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है. घटना ने परिवार के भीतर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
बीजेपी संगठन में हाल ही में बदलाव के कारण नवसारी जिले में अंदरूनी विवाद तेजी से बढ़ गया है. जिले के करीब 50 पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी छोड़ चुके हैं. प्रमुख विधायक आरसी पटेल की टीम में कोई बदलाव न होने या पद न मिलने से नाराजगी पनपी है.
नवसारी जिले के डाभेल गांव में आदिवासी युवक दीपक हलपति की चार दिन के इलाज के बाद मौत हो गई. गाय काटने से इनकार पर उस पर जानलेवा हमला किया गया था. घटना से आदिवासी समाज में आक्रोश है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चार की तलाश जारी है.