scorecardresearch
 

दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट में 194 लोग सवार थे. समय रहते सभी यात्री और क्रू मेंबर्स को बाहर निकाल लिया गया. पुलिस कमिश्नर ने सभी की सुरक्षा की पुष्टि की और कहा कि अब कोई खतरा नहीं है.

Advertisement
X
फ्लाइट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी. (Photo- ITGD)
फ्लाइट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी. (Photo- ITGD)

दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की एक इंटरनेशनल फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. हवा में उड़ान के दौरान ही पायलट को विमान के एक हिस्से से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और नजदीकी राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क साधा.

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E1452 (फ्लाइट टाइप A321) दुबई से मुंबई के लिए उड़ान पर थी. यात्रा के दौरान दोपहर करीब 2:45 बजे फ्लाइट के कार्गो होल्ड एरिया में धुआं महसूस हुआ.

खतरे का अंदेशा होते ही राजकोट एयरपोर्ट पर दोपहर 2:45 बजे 'फुल इमरजेंसी' घोषित कर दी गई. आपात स्थिति को देखते हुए तुरंत अलर्ट जारी किया गया और रनवे के आसपास पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस को स्टैंडबाय पर तैनात कर दिया गया.

194 यात्री पूरी तरह सुरक्षित

पायलट के संयम और सूझबूझ के चलते विमान को दोपहर 3:27 बजे राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया गया. इसमें क्रू सहित कुल 194 लोग सवार थे. इमरजेंसी लैंडिंग की खबर मिलते ही राजकोट पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की गाड़ियों को तुरंत रनवे के पास स्टैंडबाय पर रख दिया गया था. लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्राइवेट जेट क्रैश, हादसे में 2 की मौत, देखें Video

राजकोट के पुलिस कमिश्नर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अब घबराने या चिंता करने की कोई स्थिति नहीं है. सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें विमान से बाहर निकाल लिया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement