राजकोट
राजकोट (Rajkot) भारत के राज्य गुजरात (Gujarat) का एक जिला है. इसका प्रशासनिक मुख्यालय राजकोट शहर है. यह जिला गुजरात के पश्चिमी हिस्से में स्थित है. इसकी सीमाएं उत्तर में कच्छ के रण और अरब सागर, पश्चिम में जामनगर, दक्षिण में जूनागढ़ और अमरेली और पूर्व में सुरेंद्रनगर जिले से मिलती हैं. इसका क्षेत्रफल 11,198 वर्ग किलोमीटर है (Geographical area).
राजकोट जिले के अंतर्गत एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Parliamentary Constituency) और 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Assembly Constituency) हैं.
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक राजकोट जिले की जनसंख्या (Population) लगभग 38 लाख है और यहां हर एक वर्ग किलोमीटर में 340 लोग रहते हैं. इस जिले का लिंग अनुपात (Sex Ratio) प्रति 10 00 पुरुष 927 महिला है. इस जिले की 80.96 फीसदी जनसंख्या साक्षर है जिसमें पुरूष साक्षरता दर 87.07 फीसदी और महिला साक्षरता दर 74.43 फीसदी है. (Rajkot Literacy).
गुजरात राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र में कुल 8 जिले हैं. इनमें राजकोट जिला सौराष्ट्र के मध्य में स्थित है. यह 1948 से 1956 तक सौराष्ट्र की राजधानी था. यह 1 नवंबर 1956 को बंबई राज्य का हिस्सा बना और 1 मई 1960 को गुजरात राज्य में मिला दिया गया. महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के पिता करमचंद गांधी (Karamchand Gandhi) सौराष्ट्र के दीवान थे. राजकोट में ही गांधीजी ने अपने बचपन के दिन बिताए और तत्कालीन अलफ्रंट हाई स्कूल में स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी (History of Rajkot).
राजकोट गुजरात में स्थित सोने का सबसे बड़ा बाजार है. राजकोट इंजीनियरिंग और गाड़ियों के पुर्जों के उत्पादन के लिए मशहूर है. राजकोट कम क्षमता के ट्रैक्टरों के उत्पादन के प्रमुख केंद्र के रूप में सामने आया है (Rajkot Industries and Economy).
राजकोट में पर्यटकों के लिए मौजूद स्थानों में काबा गाँधीना देलो (Mohandas Gandhi's childhood residence), राजकुमारी उद्यान, जूबिली गार्डन (Jubilee Garden), वॉटसन संग्रहालय (Watson Museum), सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम महत्वपूर्ण हैं. यहां का अंतरराष्ट्रीय पतंग मेला दुनिया भर से बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करता है (Tourist Places of Rajkot).
गुजरात के राजकोट जिले के पडवला गांव में मामूली हंसी-मजाक के दौरान चाचा-भतीजे के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में भतीजे सोहिल ने चाचा अद्रेमान पर चाकू से हमला कर दिया।
गुजरात के राजकोट स्थित पडवला गांव में मामूली हंसी-मजाक जानलेवा विवाद में बदल गया. पारिवारिक भतीजे ने अपने चाचा की छाती में चाकू घोंप दिया. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद फरार आरोपी को भायावदर पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया.
राजकोट में एक महिला को एक्टिवा से U-Turn लेना भारी पड़ गया. U-Turn लेते समय एक्टिवा अचानक बेकाबू हो गई और सीधे दुकान के शटर से जा टकराई. टक्कर के बाद महिला उल्टे सिर के बल सड़क पर गिर गई. यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई.
Rajkot Civil Hospital: जब डॉ. क्रिशा ने दोबारा मरीज की गंभीर स्थिति का हवाला दिया, तो डॉक्टर रमाणी आपा खो बैठे. उन्होंने न सिर्फ महिला डॉक्टर को अपशब्द कहे, बल्कि उन्हें थप्पड़ भी जड़ दिया.
राजकोट सिविल अस्पताल में सीनियर डॉक्टर अश्विन रमाणी पर महिला रेजिडेंट डॉक्टर क्रिशा शिंगाला को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है. घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है. मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने डॉक्टर रमाणी को गिरफ्तार कर लिया. घटना के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों ने आधी रात को हड़ताल की.
गुजरात के राजकोट के बेड़ी गांव से हडमतिया जाने वाले रास्ते पर वीडी वाला पीर की दरगाह के पास घूना में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन बच्चे और एक 18 वर्षीय युवक शामिल हैं. हादसा उस वक्त हुआ, जब 7 साल का सेफु शोरा पानी में डूबने लगा और उसे बचाने के लिए तीन अन्य लोग अंदर उतर गए.
गुजरात के राजकोट जिले के जेतपुर में मोबाइल पर लूडो खेलने के दौरान 500 रुपये की शर्त को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि पैसे वापस नहीं देने पर वीरपाल ने मुनाभाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. घायल युवक को पहले नवागढ़ अस्पताल और फिर जूनागढ़ सिविल अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
राजकोट में एक घर के अंदर खौफनाक मंजर सामने आया. यहां पिता ने अपने 33 साल के बेटे की हत्या कर दी. बेटे के सोते वक्त उसके सिर और आंख के पास हथौड़े से वार किए गए. इसके बाद आरोपी पिता कुछ देर तक पास के बगीचे में बैठा रहा और फिर खुद पुलिस स्टेशन पहुंचकर हत्या की बात कबूल कर ली.
गुजरात के राजकोट में गुरुवार सुबह एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया. कुत्ते ने एक के बाद एक 10 से ज्यादा लोगों को काट लिया. घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका एंटी-रेबीज वैक्सीन के साथ इलाज हुआ. शिकायत मिलने पर नगर पालिका और फायर टीम मौके पर पहुंची. बाद में टीम ने सड़क पर ही पाइप से पीटकर कुत्ते को मार दिया.
राजकोट में एक 63 वर्षीय महिला को ₹175 के रिफंड के लिए संपर्क करने पर साइबर ठगों ने व्हाट्सएप के जरिए एक फर्जी APK फाइल भेजकर उनके बैंक खातों से ₹1.91 लाख की धोखाधड़ी की. महिला ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही कस्टमर केयर नंबर लेने की सलाह दी है.
गुजरात के राजकोट जिले में रेलवे ट्रैक के पास मिली 45 वर्षीय महिला की लाश का मामला पहले हादसा माना गया, लेकिन पुलिस जांच में यह हत्या निकली. आरोप है कि शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को उसके 25 वर्षीय प्रेमी ने रेलवे ट्रैक पर बुलाया और ट्रेन आने पर धक्का देकर मार डाला. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
राजकोट के जसदन के एक किसान को फेसबुक पर दोस्ती करना भारी पड़ गया. घाना की युवती ने खुद को विधवा बताकर गिफ्ट भेजने का झांसा दिया और कस्टम ड्यूटी समेत कई चार्ज के नाम पर 6.31 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए. राजकोट साइबर क्राइम ने तकनीकी जांच के बाद दिल्ली-नोएडा से युवती समेत तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है.
राजकोट में दो साल पुरानी दुश्मनी और भाभी से कथित अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई ने 42 वर्षीय घनश्यामसिंह वाघेला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है. पढ़ें पूरी कहानी.
राजकोट में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त कर्मचारी दिलीप खाखर, उनकी पत्नी स्मिता खाखर और बेटे निशित खाखर ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था. शुरुआती जांच में परिवार के लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझने की बात सामने आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट में 194 लोग सवार थे. समय रहते सभी यात्री और क्रू मेंबर्स को बाहर निकाल लिया गया. पुलिस कमिश्नर ने सभी की सुरक्षा की पुष्टि की और कहा कि अब कोई खतरा नहीं है.
गुजरात के राजकोट जिले में खेत में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया कि तीन साल तक प्रेम संबंध में रहे युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका और उसके पति की पाइप से हमला कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल हथियार की तलाश जारी है.
गुजरात के राजकोट जिले में गोंडल-कोटड़ा सांगाणी रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में 15 वर्षीय दर्शीत चौहान और 12 वर्षीय हेमेन्द्र परमार की मौत हो गई. दोनों मामा-बुआ के भाई एक्टिवा से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई.
गुजरात के राजकोट जिले में रिश्तों की रंजिश ने दिनदहाड़े खूनी वारदात का रूप ले लिया. मां के 12 साल पुराने लिव-इन रिश्ते से नाराज बेटे ने बीच सड़क पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर व्यक्ति की हत्या कर दी. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई, जबकि आरोपी वारदात के कुछ घंटों के भीतर पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
महाराष्ट्र के एक 40 साल के शख्स की पहली विदेश यात्रा ऐसी रही कि बैंकॉक से अहमदाबाद उतरते ही कस्टम्स ने उसे पकड़ लिया. ट्रॉली बैग में रखे फूड पैकेट देखने में तो बिल्कुल आम थे, लेकिन उनके अंदर करीब 4 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा था. अब आरोपी गिरफ्तार है और जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि यह खेप आखिर पहुंचनी किसके पास थी.
राजकोट में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गई. फेसबुक और इंस्टाग्राम पर युवती बनकर एक युवक से रिश्ता बनाया गया. बाद में आरोपी को पता चला कि सामने वाला शख्स पुरुष है. इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और आखिरकार रेलवे ट्रैक के पास पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
गुजरात के राजकोट में सोशल मीडिया पर हुई पहचान के बाद विवाद बढ़ने पर लड़के की हत्या का मामला सामने आया. पुलिस ने तकनीकी जांच और CCTV के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया है. मामले की जांच जारी है.