scorecardresearch
 

रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम

रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम

Advertisement
X

श्रीगंगानगर में ट्रेन को ब्लास्ट कर उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम हुई है. अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी. जानकारी के मुताबिक, अनूपगढ़ सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर गांव 50 जीबी के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को ब्लास्ट हुआ. 

धमाके से रेलवे पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो से तीन स्लीपर पिलर श्रतिग्रस्त हो गए. ब्लास्ट इतना तेज था कि सीमेंट के पिलर के अंदर लगा सरिया भी बाहर निकल आया और रेलवे लाइन के क्लिपर भी पटरी से अलग हो गए.

जानकारी के मुताबिक, अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली ट्रेन के गुजरने के बाद यह हादसा हुआ. ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद ही यह धमाका हुआ. अनूपगढ़ से चलकर बठिंडा जाने वाली ट्रेन टारगेट पर थी. श्री गंगानगर एसपी हरि शंकर फौरन मौके पर पहुंचे.
 

यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement