scorecardresearch
 

Sunil Lehri on Ramayana: 4000 करोड़ की रामायण पर 'लक्ष्मण' की दोटूक, गानों में खली कमी, नितेश तिवारी को दिया संदेश

टीवी के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने फिल्म रामायण पर अपनी प्रतिक्रिया दी. रिलीज से पहले उन्होंने इसके गानों पर बात की, और अपनी निराशा जाहिर की. हालांकि उन्होंने डायरेक्टर नितेश तिवारी के लिए कुछ कहा.

Advertisement
X
रामायण पर सुनील लहरी ने रखी अपनी बात (Photo: ITGD)
रामायण पर सुनील लहरी ने रखी अपनी बात (Photo: ITGD)

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण कल दुनियाभर में रिलीज हो रही है. इस रिलीज से ठीक पहले रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का रोल निभाने वाले सुनील लहरी ने फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी. चूंकि वो इतने आइकॉनिक सीरियल का हिस्सा रहे जिसे लोग आज भी याद रखते हैं, ऐसे में 4000 करोड़ की रामायण फिल्म से पहले लोगों ने उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही. 

रामायण पर क्या बोले सुनील लहरी?

सुनील लहरी का कहना है कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन वो इसके गानों से पूरी तरह खुश नहीं है. हालांकि उन्हें डायरेक्टर नितेश तिवारी पर पूरा भरोसा है. इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके एक्टर ने कहा- जय राम जी दोस्तों. नितेश तिवारी जी द्वारा निर्देशित रामायण बहुत जल्द दर्शकों के लिए प्रस्तुत हो रही है. कई लोगों ने मुझसे कहा मैं भी अपनी प्रतिक्रिया, अपने विचार इस फिल्म के बारे में दें.

'शायद इसलिए किसी समय मैं भी रामायण का एक हिस्सा था. वो समय कुछ और था, आज समय कुछ और है. इसके अलावा ना मैंने फिल्म देखी है और ना ही मैं इस महाकाव्य का रिसर्चर हूं या हिस्सेदार हूं. मैं अपनी प्रतिक्रिया कैसे दे सकूंगा? इतना जरूर कहूंगा यह महाकाव्य हम भारतीयों के लिए ही नहीं, पूरे विश्व की मानवता के लिए एक संस्कृति है. एक संस्कार है, एक भाव है, भावना है, विश्वास है और इस धरोहर का हम सबको ख्याल रखना चाहिए. मुझे उम्मीद ही नहीं, पूरा विश्वास है.'

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

गानों से खुश नहीं 'टीवी के लक्ष्मण'

सुनील लहरी ने आगे कहा- नितेश जी एक बहुत ही अच्छे डायरेक्टर हैं. पहले उन्होंने बहुत अच्छी अच्छी फिल्में बनाई हैं. वह और इस फिल्म से जुड़े हुए सभी कलाकार बहुत सक्षम हैं. ये मिलकर मेहनत करके बहुत अच्छी फिल्म बनाई होगी. इस तरह के महाकाव्य में संगीत बहुत अहम भूमिका निभाता है. 

'एक हिसाब से वह बैकबोन होता है. इस फिल्म के जो भी संगीत मैंने सुना है, उसमें कुछ संगीत ने कुछ गानों ने मुझे थोड़ा सा निराश किया है. मैं समझता हूं कि जो लोकल फ्लेवर है मिथिला या अयोध्या का, वह उस गीतों के पीछे संगीत में होना चाहिए. हालांकि मैं कोई हिस्सेदार नहीं हूं लेकिन एक अच्छा श्रोता होने के नाते ये मेरे विचार हैं.'

फिल्म रामायण के गानों की आलोचना पहले भी हो चुकी है. मंगल रंग गाना हाल ही में सुर्खियों में रहा, क्योंकि उसे सुनकर लोगों को लगने लगा कि ये एक किस्म की कव्वाली है. फिल्म के गाने ए आर रहमान ने कंपोज किए हैं, ऐसे में उनकी भी जमकर ट्रोलिंग हो रही है. अब जब फिल्म रिलीज होगी, तब लोगों का कैसा रिस्पॉन्स रहेगा, ये देखने लायक बात होगी. वैसे फिल्म 5 नवंबर को रिलीज हो रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement