scorecardresearch
 

'मेरे पति के साथ सो जाओ, ₹500 में सो जाती हो...', दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों से पड़ोसी कपल की बदसलूकी

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ कथित नस्लभेदी टिप्पणी और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है. एसी लगाने के दौरान हुए विवाद के बाद एक कपल पर आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां करने का आरोप लगा. पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों से पड़ोसी कपल की बदसलूकी (Photo: itg)
दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों से पड़ोसी कपल की बदसलूकी (Photo: itg)

देश की राजधानी में, जहां विविधता को भारत की ताकत कहा जाता है, वहीं नॉर्थ ईस्ट के लोगों को आज भी उनके चेहरे-मोहरे और खानपान के आधार पर तिरस्कार झेलना पड़ता है. मालवीय नगर थाना क्षेत्र से एक नस्ल भेद टिप्पणी का मामला सामने आया है जहां पर एक कपल के द्वारा नॉर्थ ईस्ट के अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली तीन महिलाओं के साथ नस्लभेदी टिप्पणी की गई है. इसके बाद पीड़ित महिलाओं के द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई है. पुलिस ने आरोपी कपल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस मौजूद है और आरोपी कपल के द्वारा गलत नस्लभेदी टिप्पणी की जा रही है.

थाने पहुंची लड़कियां

जो तस्वीर आप देख रहे हैं यह तस्वीर रविवार शाम की दिल्ली के मालवीय नगर थाने की तस्वीरें हैं.जहां पर अपने खिलाफ हुए नस्ल भेदी टिप्पणी के शिकायत के लिए नॉर्थ ईस्ट की पीड़ित महिलाएं पहुंची हुई है. पूरे मामले में मालवीय नगर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

जरा सी धूल गिरने पर बवाल

पीड़ित महिलाओं का कहना है कि वे लोग मालवीय नगर इलाके के अपार्टमेंट में रहते हैं और गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले वह घर में एसी लगवा रहे थे. मैकेनिक आए थे.AC लगाने के लिए बिल्डिंग में कुछ ड्रिल कर रहे थे. तभी कुछ धूल नीचे वाले घर की बालकनी में गिर गई तो वहां के लोग आकर उनके मैकेनिक से लड़ने लगे. जब हम लोग बीच बचाव के लिए गए तो हम लोगों से भी वो लड़ने लगे और दोनों पति-पत्नी हम लोगों के लिए गंदी-गंदी टिप्पणी करने लगे. 

Advertisement

'मेरे पति के साथ सो जाओ, 500 रुपये में सो जाती हो'

लड़कियों ने बताया कि कपल ने उन्हें मसाज पार्लर में काम करने वाली और 500 रुपये में किसी के साथ सो जाने वाली कहा. कपल में से महिला ने खुद कहा- मेरे पति के साथ सो जाओ तुम लोग 500 रुपये में सो जाती हो, उन लोगों ने हमें धंधे वाली, एक प्लेट मोमो लगा दो और जाने क्या क्या कहा.

'मोमो, चाउमीन , चिंकी तो हमेशा ही सुनते रहे हैं...'

लड़कियों ने कहा- हम भी इंडिया में ही रहते हैं लेकिन अलग दिखते हैं तो इस तरह का  व्यवहार होता है. दिल्ली में मोमो, चाउमीन , चिंकी तो हमेशा ही सुनते रहे हैं लेकिन जिस तरह का गाली गलौच हुआ वह अब बर्दाश्त से बाहर है. हम नई जनरेशन हैं हमें तो चीजें बदलनी होंगी.

'ये पूरे नॉर्थ ईस्ट का मामला है'

उन्होंने कहा- हम लोगों को पार्लर वाली बोला गया मसाज वाली बोला गया नस्लभेदी टिप्पणी की गई यह हमारे एक का मामला नहीं है. पूरे नॉर्थ ईस्ट का मामला है इसीलिए हम लोग थाने आए हैं और थाने में हमने शिकायत दी है. हमें सहायता मिल रही है. हमारी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, अब देखते हैं आगे क्या होता है.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement