scorecardresearch
 

दिल्ली में एंट्री से पहले पढ़ लें ये ट्रैफिक एडवाइजरी, गणतंत्र दिवस को लेकर रूट डायवर्ट

गणतंत्र दिवस को देखते हुए नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे.

Advertisement
X
Traffic Advisory
Traffic Advisory

नोएडा पुलिस ने गणतंत्र दिवस को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. नोएडा पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में गणतंत्र दिवस फुल ड्रेस परेड रिहर्सल और गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर 22.01.2023 की रात्रि 22:00 बजे से 23.01.2023 में कार्यक्रम समाप्ति तक तथा 25.01.2023 की रात्रि 22:00 बजे से 26.01.2023 में कार्यक्रम समाप्ति तक कमिश्नरेट नोएडा से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले मालवाहक (भारी,मध्यम व हल्के) वाहनों का सुरक्षा के दृष्टिकोण से दिल्ली राज्य में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. ये सभी वाहन निम्न मार्गों का प्रयोग कर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे.

1. चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे.

2.डीएनडी (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे.

3.कालिंदी कुंज यमुना (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहा से डायवर्ट किए जाएंगे, जो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे.

यातायात असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है.
 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement