सोशल मीडिया पर एक तितली की तस्वीर वायरल हो रही है जिसके पंख सांप के फन जैसे दिखते हैं. दावा किया जा रहा है कि इस तितली के जहर से तीन दिन में 150 लोगों की मौत हो चुकी है.
इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पाया कि यह दावा निराधार है. वायरल तस्वीर में जो तितली दिख रही है, वह दरअसल एक तरह का कीड़ा (moth) है जो जहरीला नहीं होता. हिंदी में इसे रेशमकीड़े के नाम से जानते हैं.
क्या है दावा?
वायरल तस्वीर में दिख रहा है कि एक बड़े मॉथ के आसपास तमाम लोग जमा हैं. शुरुआत में यह पोस्ट फेसबुक यूजर्स ने शेयर की थी, जो कि बाद में वायरल हो गई. स्टोरी लिखे जाने तक इस पोस्ट को 2.55 लाख लोग शेयर कर चुके हैं.
पोस्ट का यहां देखा जा सकता है.
तस्वीर के साथ बांग्ला भाषा में लिखा गया है, जिसका हिंदी अनुवाद कुछ यूं होगा, “सब लोग सावधान. 150 लोग तीन दिन में मर गए, ज्यादातर मौतें कुश्तिया में गोराई नदी के किनारे हुईं. देश में एक नई तरह की तितली आई है जिसके पंख सांप के फन जैसे दिखते हैं. यह सुंदर है, लेकिन इसके काटने के बाद आदमी 5 मिनट भी जिंदा नहीं रह सकता.” पोस्ट में कुश्तिया में गोराई नदी का जिक्र है, वह बांग्लादेश में है.
क्या है सच्चाई?
वायरल तस्वीर में दिख रही “तितली” असल में एक तरह का कीड़ा है जिसे अंग्रेजी में मॉथ कहते हैं. मॉथ की तमाम प्रजातियां होती हैं. हमने इस तस्वीर को क्रॉप करके गूगल पर सर्च किया. हमें इस तस्वीर से जुड़े कई आर्टिकल मिले. इनमें से एक आर्टिकल बांग्लादेश के राष्ट्रीय स्तर के अखबार ढाका टाइम्स में भी छपा है. आर्टिकल के मुताबिक, इस कीड़े का नाम एटलस मॉथ है.
हमने साइंस से जुड़ी कई वेबसाइट पर एटलस मॉथ के बारे में सर्च किया और पाया कि यह कीड़ा विषैला नहीं होता. इसलिए यह संभव नहीं है कि यह सामान्य कीड़ा किसी की मौत की वजह बने. और अगर इसकी वजह से बहुत से लोगों की मौत हुई होती तो यह घटना प्रतिष्ठित संस्थानों की सुर्खियां बनती, लेकिन ऐसा नहीं है. AFWA को ऐसी कोई खबर नहीं मिली जिसमें इस कीड़े की वजह से किसी की मौत हुई हो.
वायरल पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि इसके काटने के बाद आदमी 5 मिनट भी जिंदा नहीं रह सकता. AFWA को अमेरिका के टैक्सास स्थित जिसमें दावा किया गया है कि वयस्क एटलस मॉथ के मुंह नहीं होता, जिसकी वजह से यह कुछ खा भी नहीं सकता.
हमें यूट्यूब पर कई ऐसे वीडियो मिले जिसमें लोग मॉथ कीड़े को हाथ में लिए हुए हैं. इस वीडियो में मॉथ के जन्म और इसके विकास की पूरी प्रक्रिया देखी जा सकती है.
एटलस मॉथ के बारे में दिलचस्प तथ्य
एटलस मॉथ का जैविक नाम एटलस अटॉकस (Atlas Attacus) है जो दुनिया का सबसे बड़े आकार का मॉथ होता है. इसके पंख 25-30 सेंटीमीटर तक फैल सकते हैं. मॉथ उत्तरी पूर्वी एशिया में पाए जाते हैं और इसके किया जाता है.
इसके बारे में सबसे दिलचस्प यह है कि इसके पंख सांप के फन की तरह होते हैं. के अनुसार, ये पंख आक्रमण से बचने में इसकी रक्षा करते हैं.
राइस यूनिवर्सिटी के लेख के मुताबिक, एटलस मॉथ खतरे के समय जमीन पर गिर जाता है और आक्रमणकारी से बचने के लिए अपने सांप जैसे दिखने वाले पंखों को हिलाता है. दिलचस्प है कि एटलस मॉथ अकेला कीड़ा नहीं है जो अपने को बचाने के लिए सांप जैसे आवरण में खुद को छिपा लेता है. इसी प्रजाति का एक और प्राणी हॉक्स मॉथ (Hawks moth) है. यह जब अपनी इल्ली (caterpillar) अवस्था में होता है, तब इसे छेड़ने पर यह सांप जैसा बन जाता है.
सांप जैसी दिखने वाली कुछ इल्लियों को इस वीडियो में देखा जा सकता है.
हालांकि, यह रेशमकीड़े की विभिन्न प्रजातियां जहरीली नहीं होतीं. यह भी गौर करने की बात है कि कुछ विशेष प्रकार के . लेकिन एटलस मॉथ उनमें से नहीं है.