scorecardresearch
 

Confirmed: कॉफी विद करण के नए सीजन के पहले गेस्‍ट होंगे शाहरुख और आलिया

कॉफी विद करण के नए सीजन के पहले एपिसोड में शाहरुख खान और आलिया भट्ट दिखाई देंगे. शाहरुख ने एक ट्वीट कर यह बात कंफर्म कर दी है.

Advertisement
X
करन, शाहरुख और आलिया
करन, शाहरुख और आलिया

कॉफी विद करण लौट रहा है और शो के पहले गेस्‍ट होंगे शाहरुख खान. उनके साथ आलिया भट्ट भी नजर आएंगी. ये दोनों जल्‍द ही फिल्‍म 'डियर जिंदगी' में भी नजर आएंगे.

शाहरुख ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. उन्‍होंने लिखा, 'काम के कुछ दिन काम जैसे नहीं लगते. वहां सिर्फ प्‍यार और खुशी होती है. मुझे बुलाने के लिए कॉफी टीम का शुक्रिया. उम्‍मीद करता हूं अगला सीजन भी अच्‍छा रहेगा.'

गौरतलब है कि पहले यह खबर आ रही थी कि करण के इस शो के पहले गेस्‍ट फवाद खान होंगे. शाहरुख की जगह फवाद को इसके लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन अब यह खबर कंफर्म हो चुकी है कि पहले गेस्‍ट शाहरुख ही होंगे.

वहीं आलिया को भी अब करन का लकी चार्म कहा जाने लगा है. शायद इसीलिए करन ने उन्‍हें पहला गेस्‍ट बनाया और वे ADHM में भी गेस्‍ट भूमिका में नजर आएंगी.


Advertisement

6 नवंबर से रात 9 बजे टेलीकॉस्‍ट होगा.

Advertisement
Advertisement