सन ग्रुप की उत्तराधिकारी और IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन शादी कर रही हैं. काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं और उनकी कंपनी की कुल वैल्यू करीब 25000 करोड़ रुपये बताई जाती है. (Photo: PTI)
काव्या मारन मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ शादी करने जा रही हैं. खबर है कि दोनों परिवारों ने देश की कई दिग्गज हस्तियों से मुलाकात कर उन्हें न्योता देना शुरू कर दिया है. एम.के. स्टालिन के शेयर किए गए एक निमंत्रण पत्र से पता चला है कि रिसेप्शन 21 नवंबर 2026 को है. साथ ही इनकी शादी ग्रीस में होने वाली है. (Photo: PTI/AFP)
कितने अमीर हैं काव्या मारन के पति?
काव्या मारन के होने वाले पति अनिरुद्ध रविचंदर की कमाई की बात करें तो यह हर प्रोजेक्ट्स के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. भारतीय सिनेमा में मौजूदा समय में ये सबसे महंगे कम्पोजर हैं. अनिरुद्ध फिल्टर कॉफी स्टार्टअप VS Mani & CO के साथ को-फाउंडर और ब्रांड एंबेसडर के तौर पर जुड़े हैं. वह टकीला ब्रांड Loca Loka के को-क्रिएटर भी हैं. इनकी कुल संपत्ति 50 करोड़ रुपये बताई जाती है. (Photo: PTI/AFP)
काव्या मारन की नेटवर्थ
रिपोर्ट की माने तो काव्या मारन की कुल नेटवर्थ 409 करोड़ रुपये है, लेकिन वह 25000 करोड़ रुपये की वैल्यू वाले ग्रुप SUN TV की उत्तराधिकारी हैं. साथ ही वह 18000 करोड़ रुपये की वैल्यू वाले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के मालिक भी हैं. (Photo: PTI/AFP)
कहां तक पढ़ी हैं काव्या?
काव्या मारन ने चेन्नई के स्टेला मॉरिस कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की है, इसके अलावा न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के लियोनार्ड एन स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए भी किया है. (Photo: PTI)
काव्या मारन कार कलेक्शन
Kavya Maran के पास कारों का भी खूब कलेक्शन है. इनके पास रॉल्स रॉयस फैंटम कार (Rolls-Royce Phantom)(कीमत 10 करोड़ के आस-पास) भी शामिल है. इसके अलावा उनके पास बेंटले बेंटायगा और BMW 760LI जैसी महंगी कारें भी हैं. (Photo: PTI)