बिग बॉस 20 में हंगामा मचा हुआ है. बीते एपिसोड में गुल्लू और नकुल ढुल के बीच फिजीकल फाइट देखने को मिली. नकुल के खिलाफ अपकमिंग एपिसोड में बिग बॉस एक्शन ले सकते हैं. इस पूरे फसाद की जड़ काजी तौकीर की वजह से शुरू हुई. काजी की उनकी घटिया हरकतों के लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.
काजी के खिलाफ हुए सेलेब्स
शो में काजी तौकीर और स्काउट ओपी के बीच नॉमिनेशन टास्क के दौरान झगड़ा हुआ था. ये प्रक्रिया खत्म होने के बाद गार्डन एरिया में स्काउट और वो मस्ती कर रहे थे. इस दौरान काजी ने स्काउट को गले से लगाया और उनके कान में थूका. स्काउट ने इसे फन में लिया. लेकिन काजी ने लिमिट क्रॉस की. उन्होंने अमन गांधी, गुल्लू से बात करते हुए स्काउट के कान में थूकने की बात को फ्लॉन्ट किया. ये पूरी बात नकुल ने सुनी और स्काउट को बताई. इसके बाद घर में बड़ा झगड़ा हुआ.
काजी को इंटरनेट पर अभी तक लोगों का प्यार मिल रहा था. लेकिन अब उन्हें इस घटिया हरकत के लिए ट्रोल किया जा रहा है. किश्वर मर्चेंट, मनु पंजाबी ने काजी को गलत ठहराया है. एक्ट्रेस गौहर खान, जो कि अभी तक खुले तौर पर काजी का सपोर्ट कर रही थीं, उन्होंने काजी को लताड़ लगाई है. गौहर का कहना है कि सलमान खान की तारीफ काजी के सिर पर चढ़ गई है.
गौहर को भी आया गुस्सा
इंस्टा स्टोरी पर गौहर खान ने काजी पर तंज कसते हुए कहा- जब आपकी बहुत तारीफ होती है तो कई बार वो सिर पर चढ़ जाती है. मैंने पहले हफ्ते में बोला था कि काजी कुछ गलत ना करे. उसने किया. स्काउट के कान में थूकना गलता था. मैं चाहती हूं कि काजी को सलमान बताएं कि उनका मजाक गलत दिशा में जा रहा है. उनकी पर्सनैलिटी थोड़ी इरिटेटिंग हो रही है. उन्होंने जो भी स्काउट के साथ किया वो गलत है.
यूजर्स ने भी काजी को ट्रोल किया है. लोगों का कहना है काजी के जोक्स चीप और घटिया होने लगे हैं. वो भद्दी बातें बोलते हैं. कभी जानबूझकर स्काउट को नाखूनों से मारते हैं. कभी थूक से प्रेग्नेंट करने की बात करते हैं. काजी का ये रवैया लोगों को चुभ रहा है. बीबी हाउस में वो बार-बार अंग्रेजी बोलकर रूल्स तोड़ते हैं. फिर भी मेकर्स चुप हैं. काजी के अंग्रेजी बोलने पर बीते एपिसोड में स्काउट ने भी आवाज उठाई.
देखना होगा इस वीकेंड का वार काजी तौकीर की हरकतों पर सलमान खान का क्या रुख होता है.