scorecardresearch
 

दहाड़ता रहा शेर... फेरे लेती रही नागिन, लौट आई याददाश्त! सीन देख चकराए लोग

एकता कपूर के नागिन शो का अजीबोगरीब सीन वायरल हो रहा है, जहां शेर के सामने हीरो-हीरोइन सात फेरे लेते दिखे. ड्रैगन, नागिन और खोई याददाश्त वाले ट्विस्ट ने लोगों को हैरान कर दिया. सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं.

Advertisement
X
नागिन का वायरल वेडिंग सीन (Photo: Screengrab)
नागिन का वायरल वेडिंग सीन (Photo: Screengrab)

सीरियल्स की दुनिया बेहद अजब-गजब और निराली होती है. यहां कुछ भी संभव है. अब तक आपने सोचा होगा कि और डेली सोप्स में मेकर्स अब और क्या ही अलग दिखा पाएंगे. लेकिन यहीं आप फेल हो जाते हैं, क्योंकि लीड एक्ट्रेस के एकदम से मक्खी बनने, सूटकेस में पैक होने से लेकर एडिटिंग में गड़बड़ी और ग्रीन स्क्रिन दिखाने के अलावा भी बहुत कुछ है जो यहां हो सकता है. 

एकता कपूर के नागिन शो में हाल ही के एक एपिसोड में दिखाया गया कि- लीड नागिन बनीं प्रियंका चाहर चौधरी की गई हुई याददाश्त वापस आ जाती है. वो भी एकदम सीरियलनुमा चमत्कारी स्टाइल में.

वो गलती से अपने हीरो के साथ सात फेरे लेती है, लेकिन वो भी शेर के सामने. जो अपने पूरे दम से दहाड़ रहा है. पर न तो हीरोइन को डर लग रहा है, न ही हीरो को. एक्टर नमित पॉल जहां शेर पर सिंदूर डालकर उसे भगाते हुए अपनी 'नागिन' हीरोइन के साथ फेरे ले रहे हैं. वहीं प्रियंका चाहर चौधरी शेर को बिल्कुल अनदेखा कर फ्लैशबैक में खोई हुई हैं. 

शेर है कोई चूहा थोड़े- कोई इज्जत ही नहीं! 

इस तरह से फेरे लेते हुए नागिन की खोई हुई याददाश्त वापस भी आ जाती है. लेकिन मजे की बात ये है कि, आपकी हैरानी यहीं खत्म नहीं होगी. क्योंकि इस शेर को भेजने वाला एक ड्रैगन है. और भी बड़ी बात- जिस ड्रैगन ने शेर को नागिन की सलामती के लिए, सब याद दिलाने भेजा था- वो भी पहले एक नागिन थी. साइंटिस्ट की करामाती से वो ड्रैगन बन गई.

ये सब देखकर जाहिर है लोगों का सिर चकरा गया है. हालांकि ये सीन एक एपिसोड में दिखाया जा चुका है. लेकिन इसका प्रोमो फिर शेयर हुआ तो यूजर्स को मौका मिल गया. कमेंट कर लोगों ने कहा कि- और भी कुछ बाकी है क्या करने को? मतलब शेर है या चूहा, कोई डर ही नहीं है. थोड़ी तो रहम करो. वहीं कई ने कहा कि- माना कि शो फिक्शनल है लेकिन उसकी भी एक हद होती है. नागिन शो कलर्स टीवी पर हर शनिवार-रविवार रात 8 बजे एयर होता है. इस शो को जियो हॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है.  
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement