scorecardresearch
 

तलाक के बाद अर्जुन बिजलानी को डेट कर रहीं मौनी रॉय? अफवाहों पर भड़की दोस्त, लगाई क्लास

मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी की डेटिंग अफवाहें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. मौनी की दोस्त क्रिस्टल डिसूजा ने इन अफवाहों को गलत बताते हुए पैपराजी पेज को खरी-खोटी सुनाई.

Advertisement
X
क्रिस्टल ने बंद की पैप्स की बोलती (Photo: Social Media)
क्रिस्टल ने बंद की पैप्स की बोलती (Photo: Social Media)

एक्ट्रेस मौनी रॉय की पर्सनल लाइफ टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है. हाल ही में मौनी को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया. मौनी के साथ अर्जुन बिजलानी और अनुषा दांडेकर भी थीं. पैपराजी ने तीनों को अपने कैमरे पर कैद कर लिया. इसके बाद ये भी अफवाह उड़ाई गई कि अर्जुन और मौनी डेट कर रहे हैं. मौनी के अफेयर की खबर सुनकर उनकी दोस्त क्रिस्टल डिसूजा ने पैप्स को फटकार लगाई है. 

पैप्स पर भड़कीं क्रिस्टल
क्रिस्टल डिसूजा ने एक पापराजी पेज को मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी की डेटिंग अफवाहें फैलाने पर खरी-खोटी सुनाई है. पैपराजी पेज पर पोस्ट किए गए वीडियो में अर्जुन और मौनी को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से निकलते हुए दिखाया गया. वीडियो पोस्ट करके के इशारे में बताया गया कि तलाक के बाद मौनी, अर्जुन संग रोमांटिक रिश्ते में हैं. क्लिप के टेक्स्ट पर लिखा गया कि क्या अर्जुन और मौनी ने मौनी के तलाक के बाद सीक्रेटली डेटिंग शुरू कर दी है. 

क्लिप के वायरल होते ही क्रिस्टल गुस्से में नजर आईं. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ये क्या बकवास है. सिर्फ व्यूज के लिए आप लोग कुछ भी पोस्ट कर दोगे. इससे पहले मौनी ने पैपराजी पर गुस्सा निकालते हुए कहा था कि मैंने आपको नहीं बुलाया है. प्लीज मुझे पैप करने मत आइए. 

Advertisement

क्रिस्टल के बाद मौनी के फैन्स भी उनके सपोर्ट में दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि हद हो गई है. पैप्स का बहिष्कार करो, इनकी सोच बहुत ही खराब है. एक फैन ने लिखा कि वो सिर्फ दोस्त हैं. अर्जुन हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं और मौनी का तलाक हुआ है. इसका मतलब ये नहीं है कि आप लोग उनके बारे में झूठी कहानियां बनाओगे. कई यूजर्स ने कहा कि सिर्फ व्यूज के लिए किसी के झूठे लिंकअप की खबर लगाना अच्छा नहीं है. 

पुरानी है अर्जुन-मौनी की दोस्ती
अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय ने नागिन सीरियल के पहले सीजन में साथ काम किया था. नागिन में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया. सीजन सुपरडुपर हिट साबित हुआ. शो से दोनों की दोस्ती स्ट्रांग हो गई और आज तक इनका रिश्ता कायम है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement