16 जुलाई जेनिफर विंगेट के लिए यादगार तारीख बनने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को जेनिफर यूके में विलियम इश्माएल संग शादी करने जा रही हैं. ये शादी चंद करीबी लोगों के बीच होगी. जेनिफर वेडिंग पर रेड नहीं, व्हाइट आउटफिट पहनेंगी. जेनिफर की वेडिंग पिक्स का फैन्स को इंतजार है. जानते हैं कि जेनिफर ने बेटरहाफ कौन हैं.
कौन हैं जेनिफर के बेटर हाफ
जेनिफर विंगेट टेलीविजन की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिनका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. फैन्स उनके नए सफर के लिए एक्साइटेड हैं. फैन्स जानना चाहते हैं कि आखिर हमारी टीवी क्वीन किसके साथ शादी करने जा रही हैं. जेनिफर के होने वाले हसबैंड विलियम इश्माएल सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन हैं. वो सिंगापुर में रहते हैं. दोनों की मुलाकात कैसे हुई और कैसे इनकी लव स्टोरी शुरू हुई. अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. ना ही जेनिफर ने शादी पर कुछ कहा है.
जेनिफर की फैमिली यूके पहुंच चुकी है. सोशल मीडिया पर फैमिली वीडियो-फोटोज वायरल हो रहे हैं. ये भी कहा जा रहा है कि जेनिफर की हल्दी की रस्म इंडिया में हुई है. फैन्स के मन में सवाल है कि क्या शादी के बाद जेनिफर इंडिया छोड़कर सिंगापुर शिफ्ट हो जाएंगी.
क्यों हुआ था जेनिफर का तलाक
2012 में जेनिफर विंगेट ने करण सिंह ग्रोवर संग शादी रचाई थी, लेकिन दो साल के अंदर ही इनका तलाक हो गया. कहा जाता है कि शादी में करण ने जेनिफर को चीट किया था. अलोन की शूटिंग के समय वो बिपाशा बसु के करीब आ गए थे. इसके बाद उन्हें बिपाशा के साथ आउटिंग पर देखा गया. जेनिफर ने कभी तलाक का ठीकरा करण पर नहीं फोड़ा. उन्होंने हमेशा निजी जिंदगी पर चुप्पी बनाए रखी.
करण संग तलाक के बाद जेनिफर लंब समय तक टीवी से दूर रहीं और फिर धमाकेदार कमबैक किया. फैन्स उनके नए सफर के लिए बेहद खुश हैं.