scorecardresearch
 

बिहार में सबको क्यों बनना है कलेक्टर? खान सर का जवाब सुन कपिल हुए इम्प्रेस

कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में आपने फन एंटरटेनमेंट की तो बहुत सी बातें देखी और सुनी होंगी, लेकिन जब कपिल के शो में खान सर आए तो उन्होंने अपनी नॉलेज लोगों तक पहुंचाई और कई बेहतरीन फैक्ट्स से लोगों को रूबरू कराया था.

Advertisement
X
कपिल के शो में खान सर ने खोला था सीक्रेट (Photo: Instagram @kapilsharma, Social Media)
कपिल के शो में खान सर ने खोला था सीक्रेट (Photo: Instagram @kapilsharma, Social Media)

कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में सिर्फ बॉलीवुड सितारे ही नहीं, बल्कि क्रिकेटर्स और राजनीति की दुनिया की कई जानी-मानी शख्सियत भी नजर आती हैं. बच्चों के फेवरेट और पॉपुलर टीचर खान सर भी कपिल शर्मा के शो में गेस्ट बनकर पहुंच चुके हैं. शो में उन्होंने बिहार को लेकर कई ऐसे राज खोले थे, जिनसे लोग अनजान हैं. 

कपिल के शो में खान सर ने खोला था सीक्रेट

कपिल शर्मा ने खान सर पूछा था कि बिहार में ऐसी क्या खास बात है कि ज्यादातर IPS और IAS वहीं से आते हैं? इस सवाल का खान सर ने जो जवाब दिया था, उसने हर किसी को इंप्रेस कर दिया था. 

खान सर वजह बताते हुए कहा था- 200 साल पहले जब अंग्रेज थे, तब कोई भी इंडस्ट्री नहीं थी, सिर्फ खेती होती थी. बिहार की जमीन काफी ज्यादा ऊपजाऊ है, तो अंग्रेजों ने टैक्स वसूल करने के लिए वहां जमीनदारों को नियुक्त कर दिया. टैक्स नहीं मिलता था तो जमीनदार वहां के लोगों को इतना सताते थे, उन्हें मारते थे. लेकिन अगर जमीनदार का टैक्स खराब होता था तो उनसे टैक्स लेने के लिए टैक्स कलेक्टर आते थे, जिसे हम DM बोलते हैं. वो आकर जमीनदार को डांटते थे कि तुमने टैक्स क्यों नहीं लिया और जमीनदार को उनके पद से हटा देते थे. 

Advertisement

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @grind2growth

खान सर ने आगे कहा था- किसान इस चीज को देखते थे कि जमीनदार उन्हें तो इतना डांटते हैं, लेकिन कलेक्टर के आगे कुछ नहीं बोलते. तब किसानों के मन में आया कि मेरा बेटा भी कलेक्टर बनेगा. बिहार में कलेक्टर बनने की प्रथा दादा-परदादा के जमाने से चली आ रही है. 

खान सर का ये जवाब सुनकर कपिल शर्मा भी काफी इंप्रेस नजर आए. उन्होंने खान सर की सराहना की. कपिल शर्मा शो से खान सर का ये पुराना वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. फैंस उनके जवाब से काफी इंप्रेस हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement