scorecardresearch
 
Advertisement

खान सर

खान सर

खान सर

खान सर एक शिक्षक हैं जिनका कोचिंग सेंटर बिहार राज्य की राजधानी पटना में है. इस सेंटर का नाम खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) है. 2 जून 2026 की रात खान सर के कोचिंग संस्थान में लगभग 20 लोगों ने तोड़फोड़ की थी और एक सुरक्षा गार्ड को पीटा था. इसके बाद आत्मरक्षा में उनके दो बॉडीगार्ड्स ने हवा में गोलियां चलाई थीं. पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए खान सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया. खान सर की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. पटना कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. खान सर का पूरा नाम फैजल खान है.

कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में उन्होंने खान जीएस रिसर्च सेंटर (Khan GS Research Centre) के नाम से एक यू-ट्यूब चैनल शुरु किया, जिसके लगभग 1.45 करोड़ फॉलोअर्स हैं.

वे GS और Current Affairs के टॉपिक्स को समझाते हैं.

उनका जन्म दिसंबर 1993 में गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था (Khan Sir Date of Birth). इनके पिता भारतीय सेना में कार्यरत थे और बड़े भाई भी सेना में ही हैं (Khan Sir Family). खान सर ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी और Geography से एमएससी की डिग्री प्राप्त की है (Khan Sir Education).

खान सर का असली नाम क्या है इस बात को लेकर भी काफी विवाद हुआ था. असल में खान सर अपना पूरा नाम कभी न लिखा है और न बताया है. 

जनवरी 2022 में आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 (RRB NTPC CBT 1) परीक्षा के परिणाम को लेकर बिहार के छात्रों पर दंगा फैलाने के पीछे खान सर को जिम्मेदार माना गया था. इसी बावत पटना पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया. खान सर ने इस बात से इंकार करते हुए कहा है कि अगर ऐसा है तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ले (Khan Sir Controversy on RRB Exam ). 
 

और पढ़ें

खान सर न्यूज़

Advertisement
Advertisement