scorecardresearch
 

'TV के सुपरस्टार' की गोलियों से छलनी हुई पीठ, शूटर ने चलाई पैलेट गन, दर्द से निकली चीख, नहीं भरे जख्म

खतरों के खिलाड़ी 15 के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को एक बेहद खतरनाक टास्क दिया गया, जिसमें उनकी पीठ पर रबड़ की गोलियां लगनी थीं. इस टास्क के दौरान गौरव खन्ना, शगुन शर्मा समेत कई कंटेस्टेंट्स गंभीर रूप से घायल हो गए.

Advertisement
X
Gaurav Khanna injured (Photo: Instagram @gauravkhannaofficial)
Gaurav Khanna injured (Photo: Instagram @gauravkhannaofficial)

स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 का धमाकेदार लॉन्च हो चुका है. इस बार खतरा पहले से डबल हो गया है. कंटेंस्टेंट्स की चीख-पुकार निकल रही है. पहले ही दिन रुबीना दिलैक को टास्क के बाद मेडिकल इमरजेंसी के लिए लेकर जाना पड़ा. शगुन शर्मा बेहोश होते-होते बचीं. दूसरे एपिसोड में एक खतरनाक टास्क के दौरान गौरव खन्ना बुरी तरह घायल हो गए. शो में खतरों का लेवल देखकर फैंस भी हैरान हैं. 

जख्मी हुए गौरव खन्ना
लेटेस्ट एपिसोड में गौरव खन्ना, विशाल आदित्य सिंह, शगुन शर्मा और करण वाही को सबसे मुश्किल टास्क दिया गया. ये खतरों के खिलाड़ी के इतिहास में पहली बार हुआ था. सभी कंटेस्टेंट्स को एक लाइन में खड़े होना था और उनकी पीठ पर रबर की गोलियां (पैलेट गन) चलाई जानी थीं. टास्क में सभी को गंभीर चोट आई. गौरव खन्ना ने इंस्टा स्टोरी पर गोलियों से छलनी हुई पीठ का दर्दनाक वीडियो शेयर किया है. गौरव अपनी टी-शर्ट उतारते हैं. उनकी पीठ पर पैलेट गन के निशान साफ नजर आते हैं. गौरव दर्द में कराहते हैं. इंस्टा स्टोरी पर गौरव ने ओरी को ये वीडियो बनाने के लिए शुक्रिया कहा. 

घायल हुए गौरव

उन्होंने कहा कि टीवी पर ये पेनफुल एक्सपीरियंस देखने के बाद उन्हें फिर से वो दर्द आ गया है. अभी भी उनकी पीठ पर चोट के निशान हैं. ये टास्क करने के बाद सबकी हालत खराब हो जाती है. सबको तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जाता है. 

Advertisement

एपिसोड में टास्क के दौरान रोहित शेट्टी ने सबको रूल्स समझाते हुए कहा, आप सभी को अपनी पीठ शूटर की तरफ करके खड़ा रहना होगा. आपकी पीठ पर लगातार रबर की गोलियां चलाई जाएंगी. जब तक पहले दो खिलाड़ी टास्क नहीं छोड़ेंगे, तब तक फायरिंग बंद नहीं होगी.

चाहे पूरा दिन क्यों न लग जाए, दर्द सहना पड़ेगा. सभी कंटेस्टेंट्स को रीढ़ की हड्डी बचाने के लिए प्रोटेक्टर दिए गए थे. ये टास्क करने से पहले चारों खिलाड़ी नर्वस थे. भयंकर दर्द की वजह से शगुन शर्मा और गौरव खन्ना ने सबसे पहले टास्क छोड़ दिया. शगुन का भी बुरा हाल हुआ. वो दर्द से रोने लगीं.

आपको कैसा लगा शो का ग्रैंड लॉन्च?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement