टीवी की क्वीन एकता कपूर के शोज का फैंडम किसी से छिपा नहीं है. रोमांटिक, सास बहू ड्रामा हो या सुपरनैचुरल थ्रिलर शो... हर जोनर में एकता कमाल करती हैं. ओटीटी पर उनकी एक हिट सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल का फैंस के बीच बड़ा क्रेज रहता है. अब एकता ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. उन्होंने ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के नए सीजन का ऐलान किया है.
एकता ने दिया सरप्राइज
सोशल मीडिया पर एकता ने तीनों सीजन के वीडियोज का कोलाज शेयर कर फैंस को नोस्टाल्जिया दिया है. वीडियो शेयर करते हुए कंटेंट क्वीन ने सबका ध्यान खींचा, कैप्शन में उन्होंने फैंस से पूछा- क्या हमें एक और सीजन बनाना चाहिए? और इस बार कपल कौन होना चाहिए? दोस्तों, कुछ सुझाव दें? उनके इस सवाल ने इंटरनेट पर अटकलों और फैंस की विश-लिस्ट का दौर शुरू कर दिया है. कुछ लोगों ने फनी जोड़ियों के नाम भी सुझाए हैं.
एक शख्स ने लिखा- एकता मैम, अमाल मलिक और तान्या मित्तल को कास्ट करिए. एक ने लिखा- प्रियंका चाहर चौधरी और नमिक पॉल. दूसरे ने कहा- प्रियंका और करण टेकर का कास्ट करिए. ज्यादातर यूजर्स ने नागिन 7 की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चाहर को इस रोमांटिक ड्रामा में कास्ट करने का सजेशन दिया है. नागिन 7 ने प्रियंका को स्टार बना दिया है. उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है. नागिन शो के अलावा प्रियंका फिटनेस रियलिटी शो बैटलग्राउंड सीजन 2 में बतौर मेंटर नजर आ रही हैं.
बात करें शो, 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' की तो, इसमें दिखने वाली इमोशनल कहानियों और जबरदस्त एक्टिंग की वजह से ये फैंस का फेवरेट है. नए सीजन की खबर ने लोगों के बीच एक्साइटमेंट पैदा कर दी है. पहले सीजन में विक्रांत मैसी और हरलीन सेठी की जोड़ी बनी थी. सीजन 2 में भी इनकी जोड़ी देखने को मिली थी. सीजन 3 में सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी के रोमांस ने फैंस के दिलों की धड़कनें तेज कर दी थीं. अब जल्द इस हिट शो का सीजन 5 आएगा. एकता ने दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की याद में सीजन 4 मिस किया है.
ब्रोकन बट ब्यूटीफुल फ्रेंचाइजी अपनी बेहतरीन कहानियों और दिल छूने वाले कंटेंट की वजह से हिट रही है. रोमांटिक केमिस्ट्री को परोसने वाला ये शो प्यार की अलग-अलग कहानियां दिखाता है. इस सीरीज ने पर्दे पर मॉडर्न रोमांस को एक नई पहचान दी है.