scorecardresearch
 

Indian Idol: सूरों के मैदान में फिर होगी जंग! 22 साल बाद अभिजीत सावंत से भिड़ेंगे अमित सना, हिमेश रेशमिया बोले- अब हिट होगा शो

Indian Idol Legends Return में 20 साल बाद अभिजीत सावंत की वापसी हुई. अमित सना ने उन्हें शो की पहचान बताया, वहीं हिमेश रेशमिया ने जमकर तारीफ की. जानिए इस खास म्यूजिकल रीयूनियन की पूरी कहानी.

Advertisement
X
Indian Idol में लौटा पुराना जादू! (Photo: Instagram @abhijeetsawant73/amitsanaofficial)
Indian Idol में लौटा पुराना जादू! (Photo: Instagram @abhijeetsawant73/amitsanaofficial)

Indian Idol Legends Return: कभी अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले इंडियन आइडल के पहले सीजन के विनर अभिजीत सावंत एक बार फिर उसी मंच पर लौट आए हैं, जहां से उनकी जिंदगी बदल गई थी. उनकी वापसी ने पुरानी यादें ताजा कर दीं. शो में अमित सना और हिमेश रेशमिया ने भी उनके लिए कुछ ऐसा कहा कि यह खास मुलाकात यादगार बन गई. अभिजीत और अमित 2004 में इंडियन आइडल सीजन 1 के टॉप 2 कंटेस्टेंट थे. इसमें अभिजीत को जीत मिली थी. 

टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ से कई सितारों को पहचान मिली, लेकिन अभिजीत सावंत का नाम आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखता है. अब सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो ‘इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न’ में उनकी वापसी होने जा रही है. इस दौरान पुराने साथी अमित सना से उनकी मुलाकात हुई, तो जज हिमेश रेशमिया ने भी अपने अंदाज में उनका स्वागत किया.

'अभिजीत सावंत के बिना इंडियन आइडल, इंडियन आइडल नहीं हो सकता'

अभिजीत सावंत की वापसी पर उनके पुराने साथी और पहले सीजन के रनर-अप अमित सना काफी खुश नजर आए. उन्होंने अभिजीत की तारीफ करते हुए कहा- अभिजीत सावंत के बिना इंडियन आइडल, इंडियन आइडल नहीं हो सकता.

अमित के इस बयान ने दोनों गायकों के पुराने सफर और शो से जुड़े उनके रिश्ते को फिर से चर्चा में ला दिया. आखिर दोनों ने इसी मंच पर अपने सपनों को उड़ान दी थी. ऐसे में सालों बाद एक बार फिर साथ आना किसी म्यूजिकल रीयूनियन से कम नहीं है.

Advertisement

हिमेश रेशमिया ने कहा- 'अब बनेगा ये शो ब्लॉकबस्टर'

शो के जज हिमेश रेशमिया भी अभिजीत सावंत की वापसी को लेकर काफी उत्साहित नजर आए. उन्होंने अपने खास अंदाज में कहा, “अब बनेगा ये शो ब्लॉकबस्टर.'' इतना ही नहीं, अभिजीत की तारीफ करते हुए हिमेश ने कहा, “इंडियन आइडल का कर्ज चुकाया आपने, धमाका मचाया आपने, आशिक बनाया आपने.” हिमेश के इन शब्दों ने माहौल को और खास बना दिया. अभिजीत ने भी अपनी गायकी से दर्शकों को पुरानी यादों में पहुंचा दिया.

'हर किसी को नहीं मिलता प्यार जिंदगी में' गाकर जीता दिल

अभिजीत सावंत ने शो में फिल्म ‘जान-ए-मन’ के मशहूर गाने ‘हर किसी को नहीं मिलता प्यार जिंदगी में’ की दिल छू लेने वाली प्रस्तुति दी. उनकी आवाज ने एक बार फिर वही पुराना जादू जगाया और दर्शकों को उनके शुरुआती दिनों की याद दिला दी.

यह वही मंच है, जहां अभिजीत ने अपनी गायकी से लोगों का दिल जीता था और पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया था. अब उनकी वापसी पुराने फैंस के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं है.

अभिजीत सावंत हुए इमोशनल, बोले- 'यही मेरा असली घर है'

अपने पुराने मंच पर लौटने के अनुभव को साझा करते हुए अभिजीत सावंत ने बताया कि यहां कदम रखते ही उनके मन में दो दशक पुरानी यादें ताजा हो गईं. उन्होंने कहा- इंडियन आइडल के मंच पर दोबारा कदम रखते ही भावनाओं का एक अलग ही सैलाब उमड़ पड़ा. यहीं से मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई थी. मुझे आज भी याद है कि 20 साल पहले जब मैं पहली बार यहां खड़ा हुआ था, तब मेरे मन में घबराहट, उम्मीदें और बड़े-बड़े सपने थे. मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि आगे का सफर कैसा होने वाला है.”

Advertisement

अभिजीत ने आगे कहा कि शो जीतने से उन्हें पहचान मिली, लेकिन करोड़ों लोगों का प्यार उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत बना रहा. उनके मुताबिक, ‘इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न’ में लौटना सिर्फ पुरानी यादें ताजा करना नहीं, बल्कि दर्शकों के साथ दो दशक पुराने रिश्ते का जश्न मनाना भी है.

उन्होंने इस मंच को अपना असली घर बताते हुए कहा कि वह एक बार फिर दर्शकों के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं.

पुराने सितारों की वापसी से फिर लौटेगा संगीत का सुनहरा दौर?

फ्रेमैंटल के प्रोडक्शन में तैयार ‘इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न’ का मकसद उन आवाजों और कलाकारों को फिर से मंच पर लाना है, जिन्होंने शो के जरिए दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई. अभिजीत सावंत की वापसी ने इस खास सफर को और यादगार बना दिया है. अमित सना का भावुक स्वागत, हिमेश रेशमिया की तारीफ और अभिजीत की सुरीली प्रस्तुति ने इस मुलाकात को खास बना दिया.

अब देखना दिलचस्प होगा कि पुराने सितारों की ये वापसी दर्शकों को कितनी पुरानी यादों में ले जाती है और संगीत के इस मंच पर आगे कौन-कौन से यादगार पल देखने को मिलते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement