हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) एक पार्श्व गायक, संगीत निर्देशक और गीतकार हैं. वह फिल्मों में अभिनय भी करते हैं. उन्होंने 1998 में फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से संगीत निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया और 2007 में फिल्म 'आप का सुरूर' से अभिनय की शुरुआत की.
रेशमिया को उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'तेरे नाम (2003)' के लिए गाने तैयार किए, जिसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के लिए जी सिने अवार्ड और सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के लिए स्क्रीन अवार्ड सहित कई पुरस्कार जीते. 2004 में, उन्होंने 'ऐतराज' समेत दस फिल्मों के लिए संगीत लिखा. 2005 में, उन्होंने 'आशिक बनाया आपने' और 'मैंने प्यार क्यों किया?' सहित दस और फिल्मों में काम किया. उन्होंने 'आशिक बनाया आपने' गीत के साथ एक पार्श्व गायक के रूप में शुरुआत की (Himesh Reshammiya Debut as a Singer). उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक के लिए आईफा पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ पुरुष के लिए जी सिने पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं (Himesh Reshammiya Awards).
हिमेश रेशमिया का जन्म 23 जुलाई 1973 को मुंबई (Mumbai) में हुआ था (Himesh Reshammiya Born). उनके पिता का नाम विपिन रेशमिया है, जो एक भारतीय संगीतकार हैं और मां का नाम मधु रेशमिया है (Himesh Reshammiya Parents).
हिमेश ने 21 साल की उम्र में कोमल से शादी की (Himesh Reshammiya Ex wife) और उनका एक बेटा है (Himesh Reshammiya Son) जिसका नाम स्वयं है. 12 सितंबर 2016 को हिमेश और कोमल का तलाक हो गया (Himesh Reshammiya Divorce). 11 मई 2018 को हिमेश ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस सोनिया कपूर से शादी की (Himesh Reshammiya Wife).
हिमेश रेशमिया और श्रेया घोषाल का गाना ‘जय अंबे बोल’ सोशल मीडिया पर चर्चा में है. किसी ने कोरियोग्राफी को खराब बताया तो किसी ने हिमेश की आवाज पर सवाल उठाए.
इंडियन आइडल 17 में पुराने विजेताओं और स्टार्स को लेकर मेकर्स ने बड़ा दांव खेला है. शो नॉस्टैल्जिया फैक्टर और फैंस के इमोशनल जुड़ाव पर बेस्ड होगा. इससे पहले भी कई शोज में ये ट्रेंड दिखा है.
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन अब 'इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न' के साथ उन जाने-पहचाने नामों में से कई को एक साथ वापस ला रहा है. शो का पहला प्रोमो आउट हो गया है.
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म गनमास्टर G9 का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें रोमांटिक स्टोरी के साथ एक्शन और ड्रामा का मिक्स देखने को मिलेगा. फिल्म में इमरान के साथ जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी नजर आएंगे.
जियो हॉटस्टार पर इस हफ्ते कुछ नई फिल्में/सीरीज ट्रेंड कर रहीं. अनिल कपूर की 13 साल पुरानी टीवी सीरीज से लेकर बच्चों का फेवरेट कार्टून ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है.
यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर पुनीत सुपरस्टार अपनी हरकतों के लिए सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं. हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है.
ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर हर हफ्ते नई फिल्में आती रहती हैं. उनमें भी लोग जिसे ज्यादा देखना पसंद करते हैं, वो फिल्में/सीरीज ट्रेंडिंग पेज पर नजर आती है. इस हफ्ते भी नई फिल्में स्ट्रीम हुईं, जिससे ट्रेंडिंग पेज पर बड़ा बदलाव देखने मिला.
पिछले साल रिलीज हुई हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडऐस रवि कुमार आखिरकार OTT पर रिलीज के लिए एक दम तैयार है. जानिए कब और कहां ये फिल्म देख पाएंगे.
परेश रावल के फिल्म 'हेरी फेरी 3' से बाहर होने के बाद अब हिमेश रेशमिया का रिएक्शन भी सामने आया है. बता दें कि अपने कैप मेनिया टूर पर हिमेश रेशमिया ने इशारे-इशारे में कहा कि वो भी परेश के ना होने से खुश नहीं हैं.
अगर समीर का बस चलता तो वो कभी हिमेश के साथ काम ही नहीं करते और बॉलीवुड म्यूजिक फैन्स को 'तेरे नाम' जैसा आइकॉनिक म्यूजिक एल्बम कभी नहीं मिलता. शुक्र है कि सलमान की फिल्म डायरेक्ट कर रहे सतीश कौशिक ने समीर को इमोशनली ब्लैकमेल करके उन्हें हिमेश के साथ काम करने के लिए मना लिया. आइए बताते हैं पूरा किस्सा...
लंबे समय बाद हिमेश ने अपने दिए उस बयान की सफाई दी है और साथ ही आशा की कही बात को भी सही ठहराया है. हिमेश ने आशा की थप्पड़ मारने वाली बात पर गुस्सा ना जाहिर करते हुए ये कहा कि वो अपनी जगह सही हैं. उनका ऐसा कहना जायज था.
सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया अपनी पत्नी संग मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए. देखिए...
हिमेश रेशमिया बॉलीवुड के फेमस सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर होने के साथ-साथ एक्टर भी हैं. अपनी फिल्म 'बैडएस रविकुमार' से उन्होंने फैंस के बीच उत्साह पैदा किया था.
सिंगर-एक्टर हिमेश रेशमिया इन दिनों अपनी फिल्म बैडएस रवि कुमार को लेकर चर्चा में हैं. उनका खुद से ऑब्सेशन कितना है, ये फिल्म में भी दिखता है. वहीं अब उनकी पत्नी सोनिया ने अपने पॉडकास्ट में भी सिंगर की पोल खोल दी. सोनिया ने बताया कि हिमेश घंटों अपने आप को आईने में देखते रहते हैं.
कीर्ति कुल्हारी को बैडएस रवि कुमार फिल्म के ट्रेलर में देखकर कई लोग चौंक गए थे. आमतौर पर कीर्ति सीरियस एकट्रेस के रोल के लिए जानी जाती हैं, ऐसे में बैडएस रवि कुमार में उन्हें देख कई लोग हैरान थे.
मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया अपनी पत्नी के साथ दुबई के लिए रवाना हुए हैं! इस खास सफर का मकसद है अयान अग्निहोत्री उर्फ अग्नि के नए गाने का लॉन्च। एयरपोर्ट पर दोनों का स्टाइलिश लुक और मुस्कुराहट ने फैंस का दिल जीत लिया।
दो लव स्टोरीज ने मिलकर थिएटर्स में वैलेंटाइन्स वीक की शुरुआत की मगर इनके बीच सबसे ज्यादा भौकाल बना 'बैडऐस रविकुमार' का. हिमेश रेशमिया की इस फिल्म को सोशल मीडिया पर एक अलग लेवल की चर्चा तो मिली ही, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर भी एक बड़ा कमाल किया.
इस शुक्रवार जुनैद खान और खुशी कपूर की 'लवयापा' का सामना हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडऐस रविकुमार' से हुआ था. 'बैडऐस रविकुमार' ने पहले दिन उम्मीद से ज्यादा कमाई की थी. लेकिन दूसरे दिन उनकी फिल्म फीकी पड़ी. वहीं 'लवयापा' ने शनिवार को अच्छा प्रदर्शन किया.
आमिर के बेटे जुनैद खान की 'लवयापा' और हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडऐस रवि कुमार' इस शुक्रवार को रिलीज हुई है. दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ गई है. हिमेश ने अपनी अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज करवा ली है.
लॉर्ड हिमेश की 'बैडऐस रवि कुमार' में एक्शन है, मसाला है, डायलॉगबाजी है, रोमांस है, खून खराबा है, धोखेबाजी है, ट्विस्ट एंड टर्न्स है, लेकिन लॉजिक, वो इसमें दूर-दूर तक नहीं है. इसमें आपको एंटरटेनमेंट और 80 के गोल्डन एरा को दोबारा जीने का मौका देने का वादा किया गया था, और यही लॉर्ड हिमेश ने डिलीवर भी किया है.
एक एक्टर के तौर पर पॉपुलर ना होते हुए भी, खुद के लीड रोल के साथ हिमेश ने ये फिल्म बनाने की जो हिम्मत दिखाई है, उसके लिए लोग उन्हें 'लॉर्ड' हिमेश कहने लगे हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर चल रही इस चुहलबाजी से इतर 'बैडऐस रविकुमार' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉरमेंस के लिए तैयार है.