scorecardresearch
 

तैमूर का बॉलीवुड डेब्यू, मम्मी करीना कपूर खान संग आएंगे नजर

इंटरनेट सेंसेशन तैमूर अली खान अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. खबर है कि वो मां, करीना कपूर खान की फिल्म गुड न्यूज में नजर आने वाले हैं. आइए जानते हैं तैमूर के बॉलीवुड डेब्यू से जुड़ी पूरी खबर.

Advertisement
X
करीना कपूर खान संग तैमूर अली खान
करीना कपूर खान संग तैमूर अली खान

बॉलीवुड के छोटे नवाब तैमूर अली खान की फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. तैमूर के फिल्मों में काम करने को लेकर अक्सर करीना और सैफ से पूछा जाता रहता है. अब ख़बरें हैं कि तैमूर अपनी मां, करीना कपूर खान के साथ "गुड न्यूज" में काम करते नजर आएंगी. फिल्म में करीना के अपोजिट अक्षय कुमार हैं

रिपोर्ट्स के मुताबिक- ''तैमूर गुड न्यूज में दिखाई देंगे. वे दो सीन्स की शूटिंग भी कर चुके हैं. सीन में उनके साथ अक्षय कुमार और करीना कपूर खान भी नजर आएंगे. जो वीडियो वायरल हो रहा है वो उसी सीन्स में से लिया गया टिम शॉट है. फिल्म में वे करीब 10 मिनट के लिए नजर आएंगे.'' बता दें कि इससे पहले भी तैमूर का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें वे एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ खेलते नजर आ रहे थे.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@celebritylife.insta) on

View this post on Instagram

A post shared by (@therealkareenakapoor) on

हालांकि गुड न्यूज में तैमूर के काम करने की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. अगर तैमूर वाकई में फिल्म का हिस्सा हैं तो फिर उनके प्रशंसकों के लिए ये बड़ी खुशखबरी है. और ये तैमूर का फ़िल्मी डेब्यू तो है ही. बताने की जरूरत नहीं कि नन्हे तैमूर को लेकर लोगों के बीच भारी क्रेज है. साल 2018 में तैमूर टॉय भी मार्केट में आने लगे. तैमूर की बढ़ती पापुलैरिटी को लेकर करीना कपूर भी काफी चिंतित रहती हैं.

कॉफी विद करण में करीना ने बताया था कि अगर तैमूर की फोटो नहीं खींची गई तो मुझे इस बात का डर है कि कहीं वो मुझे या पैप्स को स्लेप मार के ये ना पूछ ले कि मेरी पिच्चर कहां है. मुझे हमेशा इस बात का डर रहता है. गुड न्यूज की बात करें तो इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले हो रहा है. फिल्म की रिलीज डेट 6 सितंबर, 2019 रखी गई है.

Advertisement
Advertisement