प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस डेटिंग वर्ल्ड का नया कपल बन चुके हैं. आए दिन दोनों के अफेयर के चर्चाओं से गॉसिप सेक्शन गुल्जार है. कुछ दिन पहले ही निक जोनस प्रियंका की तस्वीर पर उनकी मुस्कान की तारीफें करते हुए कमेंट करते नजर आए थे और अब प्रियंका ने सिंगर निक की तस्वीर पर क्यूट कमेंट किया है.
प्रियंका और निक जोनस की सोशल मीडिया पर ये कमेंट्स की केमिस्ट्री भी सुर्खियां बंटोर रही है. प्रियंका ने निक की तस्वीर पर शरारती अंदाज में एक सवाल किया है. निक जोनस ने सिडनी के टारोंगा जू में कोआला जानवर संग तस्वीर पोस्ट की हैं. प्रियंका ने इस तस्वीर पर लिखा है- who is cuter! LOL. प्रियंका ने पूछा- दोनों में से कौन है ज्यादा क्यूट...''
Advertisement

बता दें निक जोनस से पहले प्रियंका चोपड़ा भी एक तस्वीर पोस्ट की थी. इस तस्वीर में प्रियंका अपनी दोस्तों संग हैंगआउट पर नजर आ रहीं थी. प्रियंका की इस फोटो पर निक ने लिया था- That smile...यानि निक भी प्रियंका चोपड़ा के बाकी फैन्स की तरह उनकी स्माइल के कायल हैं.
