प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चौथी मराठी फिल्म का ऐलान किया है. इसका नाम 'पाणी' है. टॉपिकल मुद्दे पर बनने जा रही ये फिल्म वास्तविक कहानी पर आधारित है.
एक्ट्रेस ने कहा, मैंने इसी सोच के साथ पर्पल पेबल पिक्चर्स को शुरू किया था. ताकि इसके बैनर तले अच्छी कहानियों और नई प्रतिभा को मंच दिया जा सके. फिल्म 'पाणी' खास है क्योंकि यह एक सच्ची कहानी पर आधारित है और इसमें एक सामयिक मुद्दे को उठाया गया है.
प्रियंका ने एक ब्लू मोशन पोस्टर साझा करते हुए लिखा, हमारी चौथी मराठी फिल्म 'पाणी' की शूटिंग जल्द शुरू होगी. आदिनाथ कोठारे द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक प्रेरणादायी कहानी है.
This is what I had envisioned when starting ...A platform for good stories & new talent. is special because it’s based on a true story & deals with a very topical issue.Welcome aboard & team...let’s create something special together!
— PRIYANKA (@priyankachopra)
बता दें, प्रियंका इससे पहले तीन मराठी फिल्मों (वेंटिलेटर, 'काय रे रास्कला' और 'फायरब्रांड) का निर्माण कर चुकी हैं. उनकी फिल्म वेंटिलेटर को तीन नेशनल अवॉर्ड मिले थे.
हाल ही में खबर आई कि प्रियंका चोपड़ा के शो क्वांटिको का प्रसारण बंद कर दिया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक क्वांटिको-3 इस शो का आखिरी सीजन होगा. शूटिंग खत्म होने के बाद एक्ट्रेस सलमान के अपोजिट फिल्म भारत में काम शुरू करेंगी.