सलमान खान की दरियादिली किसी से छिपी नहीं हैं, सलमान खान फिल्मों के साथ-साथ सोशल वर्क में भी एक्टिव नजर आते हैं. हाल ही में सलमान ने बीएमसी को 5 मोबाइल शौचालय देने की बात रखी है.
दरअसल ने कुछ दिन पहले ही बीएमसी को खत लिखकर शिकायत कर थी उनके घर के सामने लोग खुले में शौच करते हैं और इसे रोकने के लिए उन्होंने बीएमसी को 5 मोबाइल टॉयलेट देने की बात कही है. बीएमसी ने भी सलमान के विचारों का स्वागत करते हुए और उन्हें बीएमसी का ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रताव भेजा है. जानकारी के मुताबिक सलमान खान जल्द म्यूनिसिपल कमिश्नर अजेय मेहता से इस बारे में मुलाकात करेंगे. हालांकि सलमान ने इस बात की मंजूरी दी है कि वह अपनी संस्था बींग ह्यूमन द्वारा जागरुकता फैलाने में पूरा सहयोग देंगे.
बीएमसी का कहना है सिर्फ के घर के आस पास का इलाका ही नहीं बल्कि मुंबई में ऐसी बहुत सी जगह हैं जहां लोग खुले में शौच करते हैं. इस समस्या के समाधान के लिए सलमान जैसे सितारे के जुड़ने से आम आदमी तक बात रखना आसान होगा.
अपने एनजीओ ब्रांड बींगह्यूमन के जरिए सलमान पहले से ही समाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं, मुफ़्त में इलाज करवाने से लेकर, जरूरतमंदो की मदद करना बींग ह्यूमन का मकसद रहा है और यही वजह है सलमान बींग ह्यूमन के जरिये ही शौचालय के इस्तेमाल की बात भी रख रहे हैं.
सलमान बींग ह्यूमन ब्रांड को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं, इसिलए बींग ह्यूमन के कपड़े, ज्वैलरी और घड़ियों के कलेक्शन के अलावा वह जल्द बींग ह्यूमन कैफे भी खोलने जा रहे हैं ताकी इससे कमाए गए मुनाफे से जरूरतमंद लोगों की मदद हो सके.