scorecardresearch
 

अब रणवीर सिंह नहीं करेंगे IPL ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म, ये एक्टर लेगा जगह!

खबरों की मानें तो अब रणवीर सिंह IPL 2018 के ओपनिंग डे का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह कोई दूसरा बड़ा कलाकार इस कार्यक्रम का हिस्सा हो सकता है.

Advertisement
X
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह

IPL 11 की ओपनिंग सेरेमनी में कई दिग्गज बॉलीवुड स्टार्स परफॉर्म करेंगे. इनमें से एक रणवीर सिंह भी थे, जिन्हें आयोजकों ने मोटी रकम ऑफर की थी. अब खबर है कि अपनी इंजरी की वजह से वो समारोह का हिस्सा नहीं होंगे. उनकी जगह किसी और बड़े अभिनेता के नाम की चर्चा चल रही है.

खबरों की मानें तो बेहतरीन डांसरों में से एक रितिक रोशन अब रणवीर की जगह इस कार्यक्रम का हिस्सा हो सकते हैं. बता दें कि एक फुटबॉल मैच के दौरान रणवीर सिंह घायल हो गए थे. इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें 1 महीने तक कोई ज्यादा मेहनत वाला काम ना करने की सलाह दी है.

खबरें ये भी हैं कि रणवीर फिल्म 'गली बॉय' की शूटिंग करते रहेंगे, लेकिन ओवरस्ट्रेस से बचने के लिए वो IPL के ओपनिंग डे समारोह का हिस्सा नहीं होंगे.

Advertisement

उनकी जगह आयोजक रितिक रोशन से इस बारे में बात कर रहे हैं. हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि रितिक की इस ऑफर को स्वीकारा है या नहीं. बता दें कि साल 2015 में कोलकाता में आयोजित IPL टूर्नामेंट के ओपनिंग डे में रितिक ने परफॉर्म किया था.

वरुण धवन भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे और इसके लिए उन्हें लगभग 6 करोड़ रुपए दिए जाने की खबर है. बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और परिणीति चोपड़ा भी इस बार के आयोजन में चार चांद लगाने को तैयार हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement