scorecardresearch
 

IPL में 15 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए रणवीर को मिलेंगे इतने करोड़!

IPL सीजन-11 की ओपनिंग सेरेमनी में रणवीर सिंह परफॉर्म करते नजर आएंगे. 15 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए रणवीर को 5 करोड़ की बड़ी रकम दी जाएगी.

Advertisement
X
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह

7 अप्रैल से शुरू होने जा रहे IPL सीजन-11 की ओपनिंग सेरेमनी में रणवीर सिंह परफॉर्म करते नजर आएंगे. इससे भी बड़ी मजेदार खबर यह है कि 15 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए रणवीर को 5 करोड़ की बड़ी रकम दी जाएगी.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनिंग सेरेमनी के दिन एक्टर की 15 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए उन्हें 5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. सूत्र बताते हैं कि ऑर्गनाइजिंग टीम पहले से फैसला कर चुकी थी कि उन्हें ओपनिंग सेरेमनी के दिन रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस चाहिए. इसलिए उन्हें इतनी बड़ी रकम ऑफर की गई.

यकीनन ही रणवीर अपने जबरदस्त और जोशीले डांस एक्ट से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देंगे. वे अपनी शानदार एनर्जी के लिए मशहूर हैं.

on

वहीं एक्टर के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इन दिनों वे गली बॉय की शूटिंग में बिजी हैं. जिसमें वे रैपर की भूमिका अदा कर रहे हैं.

Advertisement

मूवी में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट भी नजर आएंगी. पर्दे पर पहली बार इनकी जोड़ी बन रही है. फिल्म 14 फरवरी 2019 को रिलीज होगी. इसके अलावा वो रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा की तैयारी में भी जुटे हुए हैं. इसमें उनके अपोजिट सारा अली खान नजर आएंगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement