जूली की सीक्वल फिल्म जूली-2 आगामी 24 नवंबर को रिलीज होने वाली है, लेकिन इससे पहले ही फिल्म के प्राइवेट सीन लीक हो गए हैं. इन लीक हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर देखकर फिल्म की एक्ट्रेस राय लक्ष्मी हैरान हैं.
दक्षिण की एक्ट्रेस राय लक्ष्मी के लिए ये फिल्म कई मायनों में खास होने वाली है. अन्य भाषाओं की 49 फिल्में करने के बाद ये उनकी 50 वीं और पहली हिन्दी फिल्म है. लेकिन इसके तीन वीडियो लीक हो गए हैं. पहले वीडियो में जहां राय लक्ष्मी एक पुरुष के साथ हॉट सीन दे रही हैं, वहीं दूसरे में वे लिप किस सीन फिल्मा रही हैं. तीसरे सीन में कैमरा राय लक्ष्मी की छाती की ओर जूम हो रहा है और वे मुस्कुरा रही हैं.
राय लक्ष्मी इन वीडियो देखकर इतनी परेशान हुईं कि उन्होंने तत्काल टि्वटर पर इसकी सूचना दी तथा सख्त कदम उठाने की बात की. उन्होंने लिखा, 'क्या हो रहा है. मैं अचंभित हूं. रिलीज से पहले इन लीक वीडियो को किसी को देखना हास्यास्पद और दुखी करने वाला है. हमारी टीम इसके खिलाफ सख्त कदम उठा रही है'.Wats happening ! I am shocked 😮 this is ridiculous & So upsetting to see someone leaking a video just before the release 😡😡our team is taking strict action against this ! 🙏
— RAAI LAXMI (@iamlakshmirai)
बता दें कि ये फिल्म पहले ही काफी चर्चा में आ चुकी है. इसे सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी प्रजेंट कर रहे हैं. वे इसके डिस्ट्रीब्यूटर भी हैं. बोल्ड अंदाज की इस फिल्म से जुड़ने के सवाल पर पहलाज कह चुके हैं कि फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है इसलिए वे इसके प्रजेंटर बने हैं.
सेंसर बोर्ड से विदाई के बाद पहलाज निहलानी अचानक उस वक्त सुर्खियों में आए, जब उन्होंने अपनी जूली-2 का बेहद बोल्ड पोस्टर लॉन्च किया था. सुनने में आ रहा थाकि इस फिल्म को लेकर उन पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया गया है.
फिल्म के टीजर में राय लक्ष्मी का बोल्ड लुक नजर आ चुका है. लक्ष्मी कभी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को डेट कर चुकी हैं. 2008 में आईपीएल के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा था. उन दिनों दोनों के शादी करने के खबरें आती रहती थीं. लेकिन यह रिलेशनशिप बहुत दिनों तक नहीं चल पाया. जिसके बाद पता चला कि एक्ट्रेस लक्ष्मी धोनी के साथ रहे रिलेशन को अपनी बुरी यादों में गिनती है.