scorecardresearch
 

येरुशलम की पवित्र दीवार के पास मॉडल के बोल्ड फोटोशूट पर भड़के यहूदी

येरूशलम में मॉडल मेरिसा पापेन की बोल्ड फोटोशूट पर यहूदी समुदाय भड़क गया है.

Advertisement
X
येरुशलम की पवित्र दिवार (फोटो : एपी)
येरुशलम की पवित्र दिवार (फोटो : एपी)

पवित्र शहर येरूशलम में एक मॉडल के बोल्ड फोटोशूट का मामला विवादित हो चुका है. दरअसल, बेल्जियम की एक मॉडल ने येरूशलम की पवित्र दीवार के सामने अपनी न्यूड फोटो खिंचवाई. इस पर यहूदी समुदाय भड़क गया है और धार्मिक दुर्भावना का आरोप लगा रहा है. 

मॉडल मेरिसा पापेन ने येरूशलम दौरे की कई सारी तस्वीरें अपनी वेबसाइट पर पोस्ट की हैं. उन्होंने एक छत पर झुककर पश्चिमी दीवार की ओर देखते हुए न्यूड फोटोशूट कराया है. इनमें से एक तस्वीर में वो इजराइल के झंडे में भी लिपटी नजर आ रही हैं और एक दूसरी फोटो में येरूशलम की पवित्र दीवार के सामने न्यूड होकर पोज दे रही हैं. यहूदी समुदाय के लिए ये दीवार बहुत अहम है. वो यहां पर प्रार्थना करते हैं.

बता दें कि येरूशलम यहूदियों, मुसलमानों और ईसाइयों के लिए बहुत पवित्र तीर्थस्थल है. मेरिसा की तस्वीरों पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. लोग उन पर यहूदियों के खिलाफ दुर्भावना का आरोप भी लगा रहे हैं.

Advertisement

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब मेरिसा पापेन नाम की नाम की ये मॉडल फोटोशूट की वजह से विवादों में है. इससे पहले उन्होंने मिस्र के एक प्राचीन मंदिर के अंदर न्यूड फोटोशूट करवाया था जिसकी वजह से उन्हें हिरासत में ले लिया गया था.

मेरिसा ने 'द टाइम्स ऑफ़ इसराइल' वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में सफाई दी कि उन्होंने दीवार के सामने पोज इसलिए दिया क्योंकि वहां से तस्वीर बेहतर आ रही थी.

Advertisement
Advertisement