scorecardresearch
 

Filmwrap: पंचतत्व में विलीन हुए ऋषि कपूर, अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाईं बेटी रिद्धिमा

फिल्म रैप के जरिए जानें फिल्म, टीवी, बॉलीवुड, हॉलीवुड समेत गुरुवार के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या रहा खास.

Advertisement
X
ऋषि कपूर
ऋषि कपूर

फिल्म रैप के जरिए जानें फिल्म, टीवी, बॉलीवुड, हॉलीवुड समेत गुरुवार के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या रहा खास. बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का मुंबई के अस्पताल में अचानक निधन हो गया. मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में ऋषि कपूर पंचतत्व विलीन हो गए हैं. इस बीच उनकी बेटी रिद्धिमा उनके अंतिम दर्शन नहीं कर पाई हैं.

हिंदी सिनेमा के एक और चमकते सितारे एक्टर ऋष‍ि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को अलिवदा कह दिया. उनके अंतिम संस्कार में परिवार के 20 लोग मौजूद रहे. दुखद बात यह रही कि उनके अंतिम संस्कार में बेटी रिद्ध‍िमा चाहकर भी पहुंच नहीं पाईं. हालांकि उन्हें गुरुवार सुबह दिल्ली पुलिस ने मूवमेंट पास दे दिया था लेकिन मुंबई तक का सफर लंबा होनके की वजह से वे पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं.

Advertisement

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. मुंबई में मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. ऋषि के अंतिम संस्कार के वक्त श्मशान घाट में सिर्फ 25 लोग मौजूद थे. श्मशान घाट से कपूर खानदान की तस्वीरें सामने आई हैं.

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. ऋषि पिछले दो साल से अपने कैंसर का इलाज करवा रहे थे. साल 2018 में वे न्यूयॉर्क गए थे. लगभग सालभर इलाज करवाने के बाद वे भारत वापस आए थे. बुधवार शाम उनकी तबीयत में गिरावट की वजह से उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. इसके बाद उन्होंने गुरूवार सुबह अस्पताल में ही अपनी अगली सांस ली.

ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में हुआ. उनका अंतिम संस्कार इलेक्ट्रिक प्रणाली से हुआ. ऋषि के मौत से पूरा कपूर परिवार टूट गया है. ऋषि के अंतिम संस्कार के वक्त उनकी पत्नी नीतू, बहन रीमा और रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट फूट-फूटकर रोते दिखीं.

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया. ऋषि ने मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement