scorecardresearch
 

Film wrap: प्रद्युम्न हत्या पर प्रसून की कविता, KBC 9 में 7 Cr के सवाल के करीब पहुंचा ये शख्स

हरियाणा के रेयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र 7 साल के प्रद्युम्‍न की हत्‍या की घटना को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने दुख व्यक्त किया है और सेंसर बोर्ड के प्रमुख और गीतकार पसून जोशी ने इस घटना को लेकर प्रद्युम्न पर एक कविता लिखी है. देखें बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में आज क्या रहा खास:

Advertisement
X
 प्रद्युम्‍न और अमिताभ बच्चन
प्रद्युम्‍न और अमिताभ बच्चन

हरियाणा के रेयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र 7 साल के प्रद्युम्‍न की हत्‍या की घटना को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने दुख व्यक्त किया है और सेंसर बोर्ड के प्रमुख और गीतकार पसून जोशी ने इस घटना को लेकर प्रद्युम्न पर एक कविता लिखी है. देखें बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में आज क्या रहा खास:

प्रद्युम्न की हत्या पर प्रसून की कविता पढ़कर आपकी आंखें हो जाएंगी नम

हरियाणा के गुड़गांव में रेयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र 7 साल के प्रद्युम्‍न की हत्‍या की घटना से पूरे देश में गुस्‍सा है. प्रद्युम्न दूसरी कक्षा का छात्र था. बस कंडक्‍टर ने कुकर्म की कोश‍िश नाकाम होने के बाद गला रेतकर मार डाला. बॉलीवुड के कई स्टार्स ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है. सेंसर बोर्ड के प्रमुख और गीतकार पसून जोशी ने भी घटना पर मार्मिक कविता लिखी है. सोशल मीडिया में उनकी कविता वायरल हो गई है. इसे एक हजार से ज्यादा बार शेयर किया गया है. लोगों ने दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की है. संजय दत्त ने भी प्रद्युम्न की हत्या का जिक्र करते हुए कहा, ये बेहद डरावना वक्त है. एक पिता के तौर पर वो खुद को लाचार महसूस करते हैं.

Advertisement

 

रेयान मामले पर संजय- 'डरावना वक्त, पिता के तौर पर लाचार महसूस करता हूं'

तीन बच्चों के पिता संजय का कहना है कि मौजूदा समय माता-पिता के लिए डरावना है जो किसी न किसी वजह से अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं. नशे की लत से जूझने वाले, जेल की सजा काटने वाले और निजी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करने वाले अभिनेता संजय दत्त का कहना है उन्होंने अपने अनुभवों से काफी सबक सीखे हैं और उनकी बेगुनाही बरकरार है. इयान इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के प्रदुम्न के साथ हुए हादसे को लेकर उन्होंने कहा, "एक पिता के रूप में वह हमेशा अपने बच्चों को समझाते हैं कि वे अपना काम करके घर लौट आएं, क्योंकि बाहर का माहौल सही नहीं है." पिछले साल जेल से रिहा होने के बाद वह फिल्म 'भूमि' से अपनी वापसी कर रहे हैं.

क्या बॉक्स ऑफिस पर SRK को पछाड़कर सिंघम बन जाएंगे किंग?

अजय देवगन की लेटेस्ट रिलीज बादशाहो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने 10 दिनों में 71.27 करोड़ का बिजनेस किया है. इसी साल दिवाली पर अजय की गोलमाल अगेन भी रिलीज होने वाली है. इस बीच देखना दिलचस्प होगा कि क्या अजय देवगन अपनी बादशाहत से बॉलीवुड के किंग खान को बॉक्स ऑफिस पर हरा पाएंगे. अजय की बादशाहो की रफ्तार देखकर तो लगता है कि फिल्म जल्द ही 100 करो़ड़ के क्लब में एंट्री ले लेगी. बादशाहो की हिट के साथ ही अजय का इस साल का खाता भी खुल गया है. इसके बाद अब उनकी दूसरी रिलीज गोलमाल अगेन से ट्रेड एक्पर्ट को भी बहुत सारी उम्मीदें हैं. उनका मानना है कि गोलमाल फ्रेंचाइची पहले से ही दर्शकों में खासी पॉपुलर है. रोहित शेट्टी की यह एक्शन कॉमेडी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कलेक्शन कर सकती है.

Advertisement

 

KBC 9: क्या 7 Cr जीतेगा ये शख्स? 1 करोड़ के सवाल पर दिखा नर्वस

केबीसी 9 के आने वाले एपिसोड के नया प्रोमो चर्चाओं में आ गया है. दरअसल इस सीजन में पहली बार कोई शख्स 7 करोड़ की इनामी राशी जीतने के मुहाने तक पहुंच गया है. फिलहाल इस कंटेस्टेंट के नाम का नहीं हुआ है. अभी तक कोई भी कंटेस्टेंट 25 लाख से ज्यादा नहीं जीत पाया है. जो प्रोमो नजर आ रहा है उसमें अमि‍ताभ बच्चन कंटेस्टेंट से 1 करोड़ रुपये के इनाम के लिए सवाल पूछते नजर आते हैं. साफतारै पर कंटेस्टेंट के चेहरे पर एक करोड़ के सवाल का प्रेशर नजर आता है. क्या वो इस सवाल का जवाब दे पाता है? अगर उसने सही जवाब दिया तो वह केबीसी 9 गेम शो के सबसे महंगे 7 करोड़ के सवाल का सामना करेगा. बताते चलें कि प्रोमो देखकर ये पता नहीं चल पता है कि उसके पास कितनी लाइफलाइन बची हैं.

का टीजर आया, करिश्मा शर्मा का बोल्ड अंदाज

एकता कपूर की फिल्म 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' के पोस्टर के बाद अब टीजर लॉन्च किया गया है. यह पोस्टर की तरह ही बोल्ड नजर आ रहा है. टीजर में फिल्म की एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा बिकनी में हैं. 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' इस सीरीज की तीसरी फिल्म है. इसके टीजर में पिछली दो फिल्मों का जिक्र भी किया गया है. पहली सीरीज में राजकुमार राव और कैनाज मोटीवाला नजर आए थे, इसके बाद 'रागिनी एमएमएस 2' में सनी लियोनी दिखी थीं. इन दोनों को ही टीजर में दिखाया गया है. ये टीजर 40 सेकंड का है, जिसमें करिश्मा बेहद बोल्ड अंदाज में दिखती हैं. यह भी बताया जाता है कि ट्रेलर 14 सितंबर को रिलीज होने वाला है. इसमें करिश्‍मा शर्मा और सिद्धार्थ गुप्‍ता के इलावा रिया सेन और निशांत मल्‍कानी नजर आने वाले हैं.

Advertisement

TV पर संस्कारी बहू का दिखेगा नया अवतार, करेंगी तवायफ का रोल!

टीवी के पर्दे पर अक्षरा के किरदार से मशहूर हुईं एक्ट्रेस हिना खान का बोल्ड और बिंदास अंदाज तो आप खतरों के खिलाड़ी पेन इन स्पेन में देख ही चुके हैं. लेकिन उनके फैंस को ये खबर सुनकर शायद झटका लगे कि हिना जल्द ही टीवी के अप‍कमिंग डेली शोप में तवायफ का रोल प्ले करती नजर आएंगी. टीवी की सबसे संस्कारी बहुओं में से एक रही हिना खान इन दिनों खतरों के खिलाड़ी के आठवें सीजन में नजर आ रही हैं. स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक आदर्शवादी बेटी और बहू के रुप में नजर आई हिना इस शो को अलविदा कह चुकी हैं. इस शो को छोड़ने का कारण शायद खतरों के खिलाड़ी में उनका कंटेस्टेंट के रूप में दिखाई देना भी था.

 

Advertisement
Advertisement