scorecardresearch
 

क्या बॉक्स ऑफिस पर SRK को पछाड़कर सिंघम बन जाएंगे किंग?

अजय देवगन की बादशाहो ने 10 दिनों में 71.27 करोड़ का बिजनेस किया है. वहीं दिवाली पर अजय की गोलमाल अगेन भी रिलीज होने वाली है. इस बीच देखना दिलचस्प होगा कि क्या अजय देवगन अपनी बादशाहत से बॉलीवुड के किंग खान को बॉक्स ऑफिस पर हरा पाएंगे या नहीं.

Advertisement
X
अजय देवगन
अजय देवगन

अजय देवगन की लेटेस्ट रिलीज बादशाहो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने 10 दिनों में 71.27 करोड़ का बिजनेस किया है. इसी साल दिवाली पर अजय की गोलमाल अगेन भी रिलीज होने वाली है. इस बीच देखना दिलचस्प होगा कि क्या अजय देवगन अपनी बादशाहत से बॉलीवुड के किंग खान को बॉक्स ऑफिस पर हरा पाएंगे.

अजय की बादशाहो की रफ्तार देखकर तो लगता है कि फिल्म जल्द ही में एंट्री ले लेगी. बादशाहो की हिट के साथ ही अजय का इस साल का खाता भी खुल गया है. इसके बाद अब उनकी दूसरी रिलीज गोलमाल अगेन से ट्रेड एक्पर्ट को भी बहुत सारी उम्मीदें हैं. उनका मानना है कि गोलमाल फ्रेंचाइची पहले से ही दर्शकों में खासी पॉपुलर है. रोहित शेट्टी की यह एक्शन कॉमेडी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कलेक्शन कर सकती है.

Advertisement

इस साल शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्में अच्छा बिजनेस नहीं कर पाई. वहीं अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है. शाहरुख की जब हैरी मेट सेजल को दर्शकों ने पसंद नहीं किया और पिछले साल की रिलीज रईस भी कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई थी. रईस ने सिर्फ 137.51 करोड़ की कमाई की थी. तो इस साल की रिलीज जब हैरी मेट सेजल ने केवल 63 करोड़ कमाए.

अजय देवगन और की फिल्में कई बार बॉक्स ऑफिस पर भिड़ी हैं. इस जंग में कभी शाहरुख जीतते हैं तो कभी अजय देवगन. साल 2017 में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अजय किंग खान को बॉक्स ऑफिस पर हरा पाएंगे. इस पर ट्रेड एक्सपर्ट का कहना है, जब हैरी मेट सेजल और बादशाहो का बिजनेस सिर्फ थोड़ा आगे पीछे ही है. इसलिए अभी किसी नतीजे पर पहुंचना मुश्किल है.

हालांकि की पिछली फिल्मों का कलेक्शन देखकर तो लगता है कि इस जंग में वह शाहरुख खान को मात दे देंगे.

 

Advertisement
Advertisement