पाकिस्तान दो साल से भारत से सबूत मांग रहा था. अब भारत ने कहा कि उसने कश्मीर में मोहम्मद आसिफ नाम के एक खूंखार आतंकी को ढेर कर दिया. इसके जवाब में पाकिस्तान ने क्या किया? उसने अपनी सेना के प्रवक्ता के बगल में एक जिंदा मोहम्मद आसिफ को बिठाकर मीडिया के सामने पेश कर दिया. कहानी बड़ी दिलचस्प लगती है, लेकिन इसमें एक बहुत बड़ा पेच है. पाकिस्तान ने जिस बंदे को खड़ा करके यह दावा किया कि भारत का दावा झूठा है, उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत की बताई आधी बातों पर मुहर भी लग गई. पाकिस्तान अपनी ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद ही कैसे उलझ गया? देखें कूटनीति.