scorecardresearch
 

Film Wrap: दीपिका का ये शूट भूला देगा Padmavati को, MOMMY करीना संग आउटिंग पर निकले तैमूर

दीपिका ने मैगजीन के लिए करवाया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरें देख भूल जाएंगे पद्मावती विवाद. तैमूर की तस्वीरों में भी लूटा दिल, मॉमी करीना संग निकले आउटिंग पर. पढ़ें बॉलीवुड में और क्या रहा खास:

Advertisement
X
Film Wrap
Film Wrap

दीपिका ने मैगजीन के लिए करवाया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरें देख भूल जाएंगे पद्मावती विवाद. तैमूर की तस्वीरों में भी लूटा दिल, मॉमी करीना संग निकले आउटिंग पर. पढ़ें बॉलीवुड में और क्या रहा खास:

पद्मावती फिल्म के विवाद को लेकर ना सिर्फ मेकर्स बल्कि दीपिका पादुकोण के फैन्स भी काफी आहत हैं. इस पूरे विवाद के बीच एक ब्रेक का काम कर रहा है दीपिका का लेटेस्ट फोटोशूट. 'फिल्मफेयर' मैग्जीन के लिए इस फोटोशूट में दीपिका को लगातार ट्रेडिशनल अवतार से भी ब्रेक मिल गया है. दीपिका का ये शूट काफी बोल्ड और ब्यूटीफुल है. ट्विटर पर इसकी कुछ फोटोज 'दीपिका मलेशिया फैन पेज' पर शेयर हैं. (फोटो : फिल्मफेयर)

बॉलीवुड के सबसे क्यूट किड तैमूर अली खान 20 दिसंबर को अपना पहला बर्थ डे सेलिब्रेट करने वाला है. तैमूर के बर्थ डे की प्लानिंग शुरू हो चुकी हैं. लेकिन उससे पहले तैमूर मॉमी करीना के साथ आउटिंग करते नजर आया. तैमूर जब भी कैमरे के सामने आता है उसका लुक, अंदाज और क्यूटनेस का ओवरडोज सोशल मीडिया पर जरूर वायरल होता है.

Advertisement

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को अभी सेंसर ने कोई सर्टिफिकेट नहीं दिया है लेकिन उसकी बैन को लेकर घोषणाएं जारी है. इस कड़ी में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि आपत्तिजनक सीन हटाने से पहले राज्य में फिल्म का प्रदर्शन नहीं हो सकता.

ईशा गुप्ता बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस बन चुकी हैं जो बैक टू बैक अपने बिकिनी शूट्स की रंगीन तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. अब इस बोल्ड बाला ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट कलर में कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में सबसे खास है ईशा को क्लि‍क करने का एंगल.

पद्मावती को लेकर जारी विवाद राजनीतिक रूप ले चुका है. अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने फिल्म के कंटेंट पर आपत्ति दर्ज कराई है. राजपूत समाज से आने वाले नेताओं ने तो इतिहास के नाम पर बनने वाली फिल्मों में राजपरिवारों के चित्रण को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर की. विवाद के बीच राजपूत संगठन एक मुहिम भी चला रहे हैं. उनकी कोशिश है कि राजपूत समाज से आने वाले सेलेब्स भी उनके साथ आकर पद्मावती का विरोध करें. खबरों की मानें तो क्षत्रीय समाज से आने वाले 'बाहुबली' फेम प्रभास से भी पद्मावती के विरोध के लिए संपर्क की कोशिश की गई. आइए जानते हैं पद्मावती के विरोध पर क्या रहा बाहुबली का स्टैंड :

Advertisement

बिग बॉस के हालिया एपिसोड में एक बार फिर स्तरहीन घमासान देखने को मिला. बिग बॉस के नए लग्जरी टास्क में हाई वॉल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. टास्क के दौरान हिना खान ने अर्शी खान के कैरेक्टर पर ऐसा कमेंट किया कि अर्शी आग बबूला हो गईं और उन्हें संभालना घरवालों के लिए मुश्कि‍ल हो गया. आइए जानें क्या है पूरा मामला.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement