scorecardresearch
 

ये है दिशा पाटनी का फिटेनस सीक्रेट, जिम में डेडलिफ्ट करते हुए उठाती हैं 63 किलो वजन

हाल ही में दिशा पाटनी ने जिम में इंटेंस एक्सरसाइज करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में दिशा पाटनी डेडलिफ्ट के दौरान 63 किलोग्राम वजन उठाते हुए अपनी बॉडी को स्ट्रेच करते दिखाई दे रही हैं.

Advertisement
X
दिशा पाटनी
दिशा पाटनी

दिशा पाटनी बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे फिट एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं. दिशा अपनी लुक साथ अपनी फिटनेस का भी खास ख्याल रखती हैं. हाल ही में दिशा पाटनी ने जिम में इंटेंस एक्सरसाइज करते हुए अपना एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है.

वीडियो में दिशा पाटनी डेडलिफ्ट करते हुए 63 किलोग्राम वजन उठाते हुए बॉडी को स्ट्रेच करते दिखाई दी हैं. दिशा ने अपनी वीडियो को कैप्शन दिया है, "140pounds (70 pounds each side)*4 reps. 110pounds (55 pounds each side)*10reps #deadlift Strength training, and as you can see dying too #strongereveryday."

View this post on Instagram

A post shared by (@dishapatani) on

एक्सरसाइज वीडियो में दिशा शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं. दिशा ने शॉर्ट्स के साथ पर्पल स्पोर्ट्स ब्रा और व्हाइट बैकलेस गंजी टॉप पहना हुआ है. दिशा ने अपनी जिम लुक को ब्लैक एंड व्हाइट स्नीकर्स के साथ कंप्लीट किया है. एक्ट्रेस ने अपने बालों को पोनी स्टाइल में बांधा हुआ है. बता दें, दिशा एक्सरसाइज के साथ अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखती हैं.

Advertisement

वर्क फंर्ट की बात करें तो दिशा इन दिनों भारत की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं. भारत में दिशा ने पहली बार सलमान खान के साथ काम किया है. इसके बाद दिशा अब फिल्म मलंग में दिखाई देंगी. इस फिल्म में दिशा के साथ अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.

Advertisement
Advertisement