scorecardresearch
 

करीना कपूर के फोन नंबर के चक्कर में फैन को खानी पड़ी जेल की हवा

करीना कपूर खान के एक फैन ने करीना के फोन नंबर के चक्कर में कुछ ऐसा कर दिया कि उसे जेल की हवा खानी पड़ गई है.

Advertisement
X
करीना कपूर खान
करीना कपूर खान

साइबर पुलिस ने सोमवार को करीना कपूर खान के एक फैन को गिरफ्तार कर लिया. यह फैन सेंट्रल आर्म्ड फोर्स में काम करता है. उस पर आरोप है कि उसने पिछले साल सितंबर में करीना के इनकम टैक्स अकाउंट को हैक कर लिया था.


पुलिस को दिए बयान में आरोपी ने कहा कि वो का बहुत बड़ा फैन है और उनका फोन नंबर निकालने के लिए ही उसने उनके अकाउंट को हैक किया था. आरोपी अपने सहयोगियों के टैक्स रिटर्न्स ऑनलाइन भरता था और वो इन सब चीजों से अच्छे से वाकिफ था.

डीसीपी सचिन पाटिल ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'बीकेसी साइबर पुलिस की टीम ने आरोपी को दूसरे राज्य से पकड़ा और सोमवार को उसे मुंबई लाया गया.' दूसरे ऑफिसर ने कहा कि वो आरोपी के IP एड्रेस का पता लगाने में जुटे हुए थे.

Advertisement

ज्वाइंट कमीशनर ऑफ पुलिस (क्राइम) संजय सक्सेना ने बताया, 'आरोपी करीना का फोन नंबर ऑनलाइन ढूंढ़ रहा था, तभी उसे करीना के पैन कार्ड डिटेल्स मिल गए. 1 अक्टूबर को करीना के चार्टेड अकाउंटेंट ने एफआईआर दर्ज कराई थी कि किसी ने करीना का इनकम टैक्स अकाउंट हैक कर लिया है और फर्जी रिटर्न क्लेम भी भर दिया है.'

Advertisement
Advertisement