सुपरहीरो की जिंदगी आसान नहीं होती और अगर वह सुपरहीरो भारतीय हो तो उसके साथ कुछ और मजेदार किस्से जुड़ना स्वभाविक है, खासकर मां वाला पहलू.
की अगली फिल्म 'द फ्लाइंग जट्ट' में अमृता सिंह उनके मां के किरदार में हैं, और वह अपने सुपरहीरो बेटे को समाज की गंदगी का सफाया करने के लिए खूब प्रेरित भी कर रही हैं. फिल्म का रिलीज हो गया है और इसमें खूब एक्शन नजर आ रहा है.
टाइगर श्रॉफ सुपरहीरो के तौर पर जमकर एक्शन कर रहे हैं तो साथ ही कह सकते हैं कि 'कृष' को टक्कर दने के लिए एक और देशी सुपरहीरो आ गया है. फिल्म में के विलेन नैथन जोन्स भी हैं. फिल्म में टाइगर के साथ जैक्लिन फर्नांडिस इश्क फरमाती नजर आएंगी और फिल्म को रेमो डीसूजा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 25 अगस्त को रिलीज हो रही है.
यहां देखें ट्रेलर: