scorecardresearch
 

सलमान खान ने अलायंस में मारी धांसू एंट्री, सिस्टम हुआ हैक! भाई को देख इमोशनल हुए सोहेल

अलायंस शो में सलमान खान की एंट्री हो चुकी है, जिसका प्रोमो भी रिलीज हुआ. इसमें हम घर के अंदर सुपरस्टार को आते हुए देख सकते हैं. उनके आते ही पूरा शो का सिस्टम हैक हुआ, जिसे देख कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए.

Advertisement
X
भाई सोहेल से मिले सलमान (Photo: Yogen Shah/Screengrab)
भाई सोहेल से मिले सलमान (Photo: Yogen Shah/Screengrab)

सुपरस्टार सलमान खान जहां भी पहुंच जाते हैं, वहां का माहौल पूरी तरह बदल जाता है. हर किसी की नजरें सिर्फ उन्हीं पर टिक जाती हैं.  कुछ ऐसा नजारा हाल ही में हमने प्राइम वीडियो पर आ रहे रियलिटी शो अलायंस में देखा, जहां सलमान ने अपनी सरप्राइज एंट्री से सबको हैरान किया. वो शो में अपने छोटे भाई सोहेल खान से मिलने आए हैं. 

अलायंस शो का नया प्रोमो सामने आया था, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स अपने अरीना में बैठे हुए थे. वहां उनके सामने लगी टीवी स्क्रीन पर 'सिस्टम ब्रीच' लिखा आया. सब लोग हैरान हुए कि आखिर उनके घर का सिस्टम किसने तोड़ या हैक कर दिया. थोड़ी ही देर बाद, पीछे के दरवाजे से बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की एंट्री हुई. उन्हें देखकर सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं. 

अलायंस में हुआ सलमान का स्वागत

सलमान ने भी अपने स्टाइल में शो में एंट्री ली. उनका काउबॉय लुक देखने में काफी जबरदस्त था. अपने भाई को देखकर सोहेल खान भी थोड़े शॉक में नजर आए. वहीं नाइजीरिया के पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अगू स्टेनली, सलमान को देखकर ऐसे हैरान हुए जैसे उन्हें कोई बड़ा सरप्राइज मिला. सुपरस्टार के आते ही हर कोई अपनी सीट से खड़ा हुआ.

Advertisement

सलमान ने सबसे पहले अपने छोटे भाई को गले लगाया और उनकी पीठ थपथपाई. इतने समय बाद अपने भाई को देखकर सोहेल भी थोड़े इमोशनल हुए. उनके लिए पिछले कुछ दिन मुश्किल रहे थे क्योंकि उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह शो से बाहर हो गई थीं. दोनों शो में एक-दूसरे के साथ काफी वक्त बिता रहे थे. उनके जाने से सोहेल काफी उदास हुए थे, ऐसे में उनका हौसला बढ़ाने सलमान आए हैं. अब देखना है कि वो अपने भाई को किस तरह मोटीवेट करते हैं. 

वैसे सोहेल खान ने शो में जाने से पहले अपने भाई सलमान के रिएक्शन पर बात की थी. सलमान खान ने अपने भाई को चेतावनी के साथ आशीर्वाद दिया था. वो थोड़े हैरान थे, मगर उन्हें दिलचस्पी भी थी कि आखिर सोहेल किसी रियलिटी शो में जाकर कैसा परफॉर्म करेंगे. अभी तक देखा जाए तो सोहेल खान ने अलायंस शो में काफी अच्छा खेल दिखाया है. टास्क में उनका परफॉर्मेंस शानदार रहा है. अब देखना है कि क्या वो फाइनल तक अपनी जगह कायम रख पाएंगे या नहीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement