सोहेल सलीम अब्दुल रशीद खान (Sohail Salim Abdul Rashid Khan) जो सोहेल खान (Sohail Khan) के नाम से जाने जाते हैं, एक अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं. वह मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा के लिए काम करते हैं. वह अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के छोटे भाई हैं. सोहेल खान ने एक फिल्म निर्माता और निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत 1997 में फिल्म 'औजार' से की थी (Sohail Khan Debut as a Director and Producer). इस फिल्म में सलमान खान और संजय कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं.
इसके बाद उन्होंने अपने दोनों भाइयों, सलमान और अरबाज को फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' (1998) और 'हैलो ब्रदर' (1999) में निर्देशित किया. 2002 में, उन्होंने 'मैंने दिल तुझको दिया' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. साथ ही, फिल्म का लेखन, निर्माण और निर्देशन भी खुद ही किया. उनके फिल्मों में 'मैंने प्यार क्यों किया?', 'फाइट क्लब', 'आर्यन', 'हैलो' और 'हीरोज' शामिल है (Sohail Khan Career).
सोहोल खान का जन्म 20 दिसंबर 1969 को मुंबई (Mumbai) में हुआ था (Sohail Khan Age). उनके पिता पटकथा लेखक सलीम खान (Salim Khan) और उनकी मां सुशीला चरक हैं. उनकी मां ने अपना नाम बदलकर सलमा खान रख लिया है (Sohail Khan Parents). सलमान खान और अरबाज खान (Arbaaz Khan) उनके बड़े भाई हैं (Sohail Khan Brother). उनकी एक बहन अलवीरा खान और एक दत्तक बहन अर्पिता खान हैं. अभिनेता अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा उनके बहनोई हैं (Sohail Khan Family). उन्होंने सिंधिया स्कूल, ग्वालियर से पढ़ाई की है (Sohail Khan Education).
सोहेल ने 1998 में सीमा सजदेह से शादी की थी (Sohail Khan Wife). उन्होंने निकाह से पहले एक आर्य समाज विवाह किया था. साल 2022 में दोनों अलग हो गए (Sohail Khan Divoce). उनके दो बेटे हैं, निर्वाण और योहान (Sohail Khan Son).
सीमा सजदेह ने डेटिंग, उम्र और मां बनने को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि उन्हें यंग पुरुषों से अटेंशन मिलता है और अब वह मां का रोल नहीं निभाना चाहतीं.
शनिवार के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के आरोपों पर दो टूक जवाब दिए. वो उनकी बातों से काफी नाराज नजर आए. वहीं सोहेल खान ने अलायंस के बाद अचानक घटे वजन पर चुप्पी तोड़ी.
सोहेल खान ने साफ किया कि 'द अलायंस' में उनके पतले दिखने की वजह ओजेम्पिक नहीं थी. उन्होंने बताया कि शो के पहले हफ्ते में उन्हें पेट की तकलीफ हो गई थी.
रियलिटी शो ‘अलायंस’ के फिनाले के बाद सोहेल खान ने सक्सेस पार्टी दी, जिसमें सलमान खान, कुणाल खेमू, सोहा अली खान समेत कई सितारे शामिल हुए. कुशाल टंडन ने पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं. सभी ने मस्ती की, जबकि सुजैन खान और अर्सलान गोनी भी अलग पार्टी में नजर आए.
सोहेल खान ने बीती रात 'अलायंस' शो की सक्सेस पार्टी रखी, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स और उनके करीबी शामिल हुए. पार्टी से कुशाल टंडन ने कई सारी इनसाइड फोटोज फैंस संग शेयर की हैं.
रणबीर कपूर से पहले सलमान खान 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की 40% शूटिंग भी हो चुकी थी, लेकिन बाद में यह प्रोजेक्ट बंद हो गया. लेकिन फिर ये फिल्म बंद हो गई, इसके पीछे की वजह उनके छोटे भाई बताए जाते हैं.
मिनी माथुर अलायंस शो की विनर बन गई हैं. पहले सीजन की ट्रॉफी जीतकर मिनी ने वुमन पावर का परचम लहराया है. फिनाले में उन्होंने अली गोनी और रूही को कड़ी टक्कर दी.
सलमान खान की पावर तो किसी से छिपी नहीं है. अब रियलिटी शो अलायंस में इसका जीता-जागता सबूत देखने को मिला. सलमान के लिए मेकर्स ने बड़े नियम तोड़ दिए और शो के अंदर फोन ले जाने की इजाजत दे दी.
रियलिटी शो 'अलायंस' में सोहेल खान का वीक गेम दिखा है. वो फिनाले में पहुंच गए हैं. सोहेल ने गेम भले ही ना दिखाया हो, लेकिन अपने हंबल नेचर से लोगों के दिल जरूर जीते हैं.
सलमान खान ने शो अलायंस के फिनाले में अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट किया. दोनों भाइयों का बॉन्ड देख फैंस खुश हो रहे हैं. सोहेल से विदा लेते वक्त भाईजान इमोशनल दिखे.
'अलायंस' शो में सलमान खान ने सोहेल और सीमा के तलाक पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि भाई रिश्ता टूटने से बुरी तरह टूट गए थे और सीमा का 'टॉक्सिक शादी' वाला बयान भी उन्हें खटका. उन्होंने सोहेल और बाकी पार्टिसिपेंट्स को गले लगाया तथा वीडियो कॉल के जरिए परिवार से भी उनकी बात कराई.
सलमान खान अपने भाई सोहेल से मिलने अलायंस में आए थे, जहां उन्होंने घरवालों से कई सारी बातें की. इसी दौरान सुपरस्टार ने उन दिनों का जिक्र किया जब वो जेल की सलाखों के पीछे थे. साथ ही अपने घटे हुए वजन पर भी बात की.
रियलिटी शो अलायंस में सलमान खान ने जेल में बिताए दिनों को याद किया. उन्होंने एक छोटे सेल, 50-70 कैदियों और सीमित सुविधाओं का जिक्र किया. साथ ही अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन पर भी बात की. बता दें कि एक्टर पहले भी काले हिरण शिकार मामले से जुड़े विभिन्न कानूनी मामलों के दौरान कुछ समय जेल में रह चुके हैं.
रियलिटी शो द अलायंस में सोहेल खान ने कई बार अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की है. तलाक का जिम्मेदार खुद को ही बताया. सलमान खान ने अपने भाई को सपोर्ट किया. बताया कि सोहेल ने ये शादी बचाने की पूरी कोशिश की थी.
अलायंस शो में सलमान खान की एंट्री हो चुकी है, जिसका प्रोमो भी रिलीज हुआ. इसमें हम घर के अंदर सुपरस्टार को आते हुए देख सकते हैं. उनके आते ही पूरा शो का सिस्टम हैक हुआ, जिसे देख कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए.
बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने पारिवारिक प्यार और सपोर्ट की वजह से चर्चा में आ गए हैं. इस बार सलमान अपने छोटे भाई सोहेल खान का सपोर्ट करने के लिए प्राइम वीडियो के नए रियलिटी शो 'अलायंस' के घर में खास अपीयरेंस देने पहुंचे हैं.
शो अलायंस में सोहेल खान ने बताया था कि वो बेटे निर्वाण का नाम राम खान रखना चाहते थे. लेकिन सीमा के इमोशंस के सामने अपनी बात नहीं रख पाए. अब सीमा ने चुप्पी तोड़ी है.
सोहेल खान और सीमा सजदेह का अलायंस शो में खास बॉन्ड देखने को मिला. दोनों एक दूसरे का ख्याल रखते नजर आए. दोनों की केमिस्ट्री देखकर कईयों के मन में ये सवाल आया कि आखिर दोनों अलग क्यों हो गए? अब सीमा ने फाइनली सोहेल संग तलाक की वजह बता दी है.
रियलिटी शो अलायंस से सीमा सजदेह एविक्ट हो चुकी हैं. उनका शो से जाना एक्स हसबैंड सोहेल खान को खला है. सीमा के जाने पर उन्हें इमोशनल होेते हुए देखा गया.
सोहेल खान और सीमा सजहेद तलाक के बाद भी एक दूसरे संग खूबसूरत बॉन्ड शेयर करते हैं. अब सोहेल ने अलायंस शो में सीमा के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार किया है, जिसे जानकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा.
सोहेल खान और सीमा सजदेह का भले ही तलाक हो चुका है, लेकिन दोनों आज भी काफी क्लोज हैं. अब अलायंस शो में सोहेल ने सीमा संग अपनी लव स्टोरी पर बात की. उन्होंने ये भी बताया कि उनकी शादी एक हफ्ते में हो गई थी.