scorecardresearch
 

विजय ने जीता तमिलनाडु चुनाव, तो बेटे ने इंस्टाग्राम पर कर दिया अनफॉलो? ये है सच्चाई

तमिलनाडु चुनाव में विजय की जीत के बीच अब सोशल मीडिया पर उनके परिवार को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है. उनके बेटे जेसन के इंस्टाग्राम अकाउंट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं. कहा जा रहा है कि उन्होंने पिता को अनफॉलो कर दिया है. हालांकि कईयों का कहना है कि जेसन ने विजय को कभी फॉलो ही नहीं किया था.

Advertisement
X
तमिलनाडु चुनाव में जीत के बाद विजय को बेटे ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो? (Photo:Instagram/@simply.mollywood)
तमिलनाडु चुनाव में जीत के बाद विजय को बेटे ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो? (Photo:Instagram/@simply.mollywood)

साउथ के सुपरस्टार विजय, तमिलनाडु चुनाव में शानदार जीत के बाद लगातार चर्चा में हैं. उनकी जीत से राजनीति में बदलते समीकरण पर खूब बात हो रही है. मगर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा सामने आया, जिससे लगा कि चुनाव के बाद सिर्फ कुछ समीकरण शायद विजय के घर में भी बदल रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई विजय के बेटे जेसन के इंस्टाग्राम अकाउंट के स्क्रीनशॉट वायरल होने लगे. ये कहते हुए कि जेसन ने अपने पिता को अनफॉलो कर दिया है. विजय एक तो फिल्म सुपरस्टार हैं, ऊपर से अब भावी मुख्यमंत्री हैं. ऐसे में इस मैटर को तूल पकड़नी ही थी. लेकिन क्या सच में विजय के बेटे ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया है?

जेसन का इंस्टाग्राम अकाउंट इस समय 38 लोगों को फॉलो कर रहा है. जबकि विजय का अकाउंट किसी को फॉलो नहीं करता. सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने वाले कई यूजर्स की राय, विजय और जेसन के मामले में अलग-अलग है. कुछ का कहना है कि जेसन ने हाल ही में विजय को अनफॉलो किया है. जबकि कुछ का कहना है कि जेसन ने कभी विजय को सोशल मीडिया पर फॉलो ही नहीं किया था.

क्यों शुरू हुई ये बहस?
इस बात पर लोगों का ध्यान पहली बार 27 फरवरी को गया जब सोशल मीडिया पर, विजय की पत्नी संगीता की डिवोर्स पिटीशन सामने आई. चेंगलपट्टू जिला अदालत में, संगीता ने विजय के साथ 27 साल की शादी को खत्म करने के लिए याचिका डाली थी. उन्होंने विजय पर शादी के बाहर किसी से रिश्ता रखने, मानसिक प्रताड़ना जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे.

Advertisement

इस याचिका की खबर आते ही कई यूजर्स जेसन के इंस्टाग्राम अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर करने लगे. कई लोगों ने नोटिस किया कि जेसन अपने अकाउंट से विजय सेतुपति और कई दूसरे एक्टर्स को फॉलो करते हैं. लेकिन अपने सुपरस्टार पिता को नहीं.

इसी के साथ कई लोगों ने ये भी कहा कि जेसन ने विजय को अनफॉलो कर दिया ये कहना सही नहीं है. इन यूजर्स ने कहा कि जेसन पहले भी विजय या उनकी पार्टी TVK को सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं करते थे. लेकिन अब विजय की चुनावी जीत के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स फिर से इस बात को खोदने में लगे हैं.

डिवोर्स के लिए चर्चा में थे विजय
संगीता ने डिवोर्स की पिटीशन में विजय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके मामले की सुनवाई कैमरों के बीच होनी चाहिए. उनका दावा था कि उनकी शादी अब उस मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां से रिश्ता ठीक होने की कोई संभावना नहीं है और जनता के बीच होने वाली चर्चाओं से उन्हें शर्मिंदगी और मानसिक पीड़ा ही मिलेगी. संगीता ने अपनी याचिका में कहा था कि विजय 2021 से ही इमोशनली उनसे कट चुके हैं और बात भी नहीं करते. उन्होंने कहा था कि अगस्त 2024 और फरवरी 2025 में भी उन दोनों के बीच नोटिसबाजी हो चुकी है.

Advertisement

विजय और संगीता ने 1998 में यूके में शादी की थी और 1999 में उन्होंने इंडिया में दोबारा शादी की सेरेमनी की थी. इस बीच विजय से करीबी के लिए तमिल एक्ट्रेस तृषा कृष्णन काफी चर्चा में रही हैं. जब तमिलनाडु चुनाव के नतीजों में विजय की जीत पक्की नजर आने लगी तब भी तृषा को विजय से, उनके घर पर मिलने जाते देखा गया था. दिलचस्प ये है कि जिस दिन चुनाव के नतीजे आए, उस दिन तृषा का जन्मदिन भी था. साउथ के कई कलाकारों ने तृषा को सोशल मीडिया पर 'डबल बर्थडे' सेलिब्रेशन की बधाई दी, जिसकी फैन्स में खूब चर्चा हुई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement