scorecardresearch
 
Advertisement
टेक न्यूज़

न गैस, न जलने का खतरा, स्मार्ट तरीके से खाना पकाता है ये कुकर

Electric pressure cooker
  • 1/7

घर में खाना पकाने के लिए अधिकतर लोग LPG गैस या PNG का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी सेफ्टी का भी ध्यान रखना जरूरी होता है. गैस के साथ लापरवाही बहुत महंगी पड़ सकती है. मार्केट में एक स्मार्ट कुकर मौजूद है, जो सेफ्टी फीचर्स के साथ आता है और इलेक्ट्रिसिटी पर काम करता है. (Photo: AI Generated)

Electric pressure cooker price
  • 2/7

ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर के कई ऑप्शन मौजूद हैं, जिनके अंदर राजमा से लेकर चिकन बिरयानी तक को आसानी से बनाया जा सकता है. आइए इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर क्या हैं, कैसे इस्तेमाल करते हैं और कितनी कीमत में आते हैं. (Photo: Amazon.in)

Electric pressure cooker price in India
  • 3/7

इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर के मार्केट में ढेरों ऑप्शन हैं, जो गैस पर काम करने वाले कुकर से काफी अलग होते हैं.  इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर पर कुछ मोड्स होते हैं, जिनको खासतौर से खाने की डिश के लिए तैयार किया जाता है. (Photo: Amazon.in)

Advertisement
Electric pressure cooker How to use
  • 4/7

उदाहरण के तौर पर राइस पुलाव, चिकन बिरयानी, चिकन करी, मटन करी, मैनुअल, रिहीट, दाल, राजमा, सूप, आदि के प्रीसेट ऑप्शन होते हैं. ये आपके खाने को ओवरकुकिंग से बचाते हैं. (Photo: Unsplash)

How to Electric pressure cooker
  • 5/7

इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर के अंदर टेम्प्रेचर और टाइमिंग को मैनुअली भी कंट्रोल करने का ऑप्शन मिलता है. ताकी अपनी पसंद के मुताबिक, कम ज्यादा पकाया जा सकेगा. (Photo: Unsplash)

what is Electric pressure cooker
  • 6/7

इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर की मदद से घर में केक और सूप आदि को तैयार किया जा सकेगा. अन्य खूबी की बात करें तो खाने को जलने से बचाया जा सकता है. (Photo: Unsplash)

Electric pressure cooker
  • 7/7

इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर के मार्केट में कई ऑप्शन मौजूद हैं, जो अलग-अलग लीटर कैपिसिटी में आते हैं. मार्केट में एक बेसिक इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर 2 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में आता है. Photo: AI Generated

Advertisement
Advertisement