scorecardresearch
 

इंटीमेट सीन्स करने से किया इनकार, हीरो ने निकाला फिल्म से बाहर! एक्ट्रेस बोली- मैं कंफर्टेबल नहीं

निहारिका एनएम जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. इससे पहले वो साउथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने स्क्रीन पर इंटीमेट सीन करने से इनकार कर दिया था, जिस वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा.

Advertisement
X
एक्ट्रेस के हाथ से निकली फिल्म (Photo: Instagram @niharika_nm)
एक्ट्रेस के हाथ से निकली फिल्म (Photo: Instagram @niharika_nm)

कंटेंट क्रिएशन में झंडे गाड़ने के बाद निहारिका एनएम अब फिल्मों में अपने कदम जमा रही हैं. वो अब राघव जुयाल संग फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं. उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 30 जुलाई को रिलीज होगी. मगर इससे पहले उन्होंने एक बड़ा खुलासा कर दिया है. 

बोल्ड सीन्स को लेकर क्या बोलीं निहारिका?

News18 संग बातचीत में निहारिका एनएम ने एक बड़ा सीक्रेट खोला है. उन्होंने बताया कि यहां तक पहुंचना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था. उन्हें काफी रिजेक्शन भी झेलने पड़े हैं. निहारिका ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा- मुझे फिल्मों से रिजेक्ट किए जाने की कई सारी वजहें थीं. अब इस मोड़ पर आकर ये सब बहुत फनी लगता है. 

एक्ट्रेस ने एक किस्सा याद करते हुए कहा- एक खास फिल्म थी, जो मैं करने वाली थी. फिल्म को एक ऐसे बड़े डायरेक्टर बना रहे थे, जिन्हें देखते हुए मैं बड़ी हुई हूं. उन्होंने खुद मुझे फिल्म के लिए चुना था. मैंने रोल के लिए ऑडिशन दिया था और लुक टेस्ट भी हो चुका था. 

निहारिका ने आगे बताया- कॉन्ट्रैक्ट मेरे घर भेजा गया था और मैंने उस पर साइन भी कर दिए थे. उसमें इंटीमेसी को लेकर एक क्लॉज (शर्त) था. मैंने मेकर्स से साफ कह दिया था कि मैं ऑनस्क्रीन इंटीमेट सीन करने में कंफर्टेबल नहीं हूं. वो इसके लिए तैयार भी हो गए थे और बॉडी डबल के साथ आगे बढ़ने की प्लानिंग बना रहे थे.

Advertisement

'लेकिन फिल्म का लीड एक्टर बॉडी डबल के साथ इंटीमेट सीन करने को तैयार नहीं था. उनकी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी. यह उनका फैसला था. फिर बात 'या तो यह या वो' वाली सिचुएशन बन गई थी.' निहारिका ने कहा कि इस वजह से उन्हें फिल्म से हाथ धोना पड़ा था. 

हिंदी से पहले साउथ में क्यों मारी एंट्री? 

बता दें कि हिंदी फिल्मों में एंट्री करने से पहले निहारिका ने साउथ फिल्म में लक आजमाया था. उन्होंने साल 2025 में तमिल फिल्म 'पेरुसु' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. फिर तेलुगु सिनेमा में कॉमेडी फिल्म 'मित्रा मंडली' के साथ कदम रखा था. 

हिंदी से पहले साउथ फिल्मों में काम करने के बारे में एक्ट्रेस ने कहा- मैंने पहले हिंदी फिल्मों में आने की कोशिश की थी, लेकिन यहां महिलाओं के लिए तय किए गए पैमाने मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आए कि उन्हें कैसे दिखना चाहिए, उनकी रंगत कैसी होनी चाहिए. मुझे पहले यहां स्ट्रगल करने की जरूरत महसूस नहीं हुई थी.

एक्ट्रेस ने बताया कि इसके बाद उन्होंने कार्तिक सुब्बाराज के प्रोडक्शन हाउस 'स्टोन बेंच फ़िल्म्स' के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. इसपर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा-लेकिन उनके साथ मेरी ट्रेनिंग के बीच ही मैंने कई बेहतरीन फिल्में ठुकराई थीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. मुझे इसका अफसोस रहेगा. जैसे ही मेरा कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ, मुझे रोकने वाला कोई नहीं था. उसके बाद  मैं अलग-अलग भाषाओं की फिल्में करने लगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement