मनोरंजन की दुनिया का डेली डोज लेकर हम आपके सामने फिर से हाजिर हैं. आज सोमवार के दिन कई खबरों ने सुर्खियां बटोरीं. धुरंधर के जमील जमाली यानी राकेश बेदी ने अपने एक पुराने विवाद पर माफी मांगी. कुछ वक्त पहले उन्होंने पब्लिकली हरिजन शब्द इस्तेमाल किया था, जिसे बोलना वर्जित है. ऐसे में एक्टर को अपनी गलती के लिए माफी मांगनी पड़ी. वहीं स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान धुरंधर की सक्सेस पर बॉलीवुड की चुप्पी को लेकर सवाल खड़े किए और उनपर तंज कसा.
अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी भूत बंगला का ट्रेलर लेकर आई, जिसमें काफी सारे सीन्स उनकी पुरानी फिल्मों को याद दिलाने का काम कर गए. ट्रेलर पूरी तरह नॉस्टैल्जिया से भरा था.
हार्दिक की मां संग दिखीं नताशा, तलाक हुआ मगर नहीं बिगड़े रिश्ते, बॉन्डिंग देख हैरान फैंस
नताशा स्टेनकोविक अपने एक्स हसबैंड हार्दिक पंड्या की मां से मिलने पहुंची. उनकी फोटो पर हर किसी का ध्यान गया. तलाक के बाद भी नताशा का रिश्ता अपनी सासू मां से नहीं टूटा, जो देख हर किसी को खुशी मिली.
राकेश बेदी ने मांगी माफी, पुराने बयान पर हुआ विवाद, बोले- पता नहीं था भारत में बैन है शब्द
धुरंधर: द रिवेंज से सुर्खियों में आए राकेश बेदी अब एक पुराने बयान को लेकर विवाद में घिर गए हैं. ‘हरिजन’ शब्द के इस्तेमाल पर उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी, जिसके बाद एक्टर ने सामने आकर माफी मांगी और अपनी सफाई दी.
धुरंधर फिल्म रिलीज होने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के अधिकतर स्टार्स इसपर चुप रहे. फिल्म की सक्सेस ने हर किसी पर प्रभाव डाला. अब स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने इंडस्ट्री पर निशाना साधा है.
'आलिया की कॉमेडी देख आ जाएगा रोना', ट्रोल हो गईं एक्ट्रेस, वायरल क्लिप
अवॉर्ड सेरेमनी में होस्टिंग करके आलिया भट्ट बुरी फंस गईं. उनकी कॉमेडी देखकर कई लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. आलिया की कई सारी क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसके बाद वो ट्रोल्स के निशाने पर हैं.